आगरा। आगरा के टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की खुदकुशी के मामले में फरार उनकी पत्नी निकिता शर्मा और उसके पिता नृपेंद्र शर्मा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अहमदाबाद में छिपे हुए थे।
यूपी के आगरा जिले के मृतक टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा जेल जाने से पहले भावुक नजर आई। उसकी आंखों में आंसू थे। बोली, उसके माता-पिता का कोई कसूर नहीं है। मानव ने खुदकुशी का जिम्मेदार प्रिया जैन बताया है। उसके माता-पिता ने तो किसी को कोई धोखा नहीं दिया। शादी के बाद उसका किसी से कोई अफेयर नहीं था। कोई लड़की शादी के बाद अपने पति को पुरानी जिंदगी के बारे में नहीं बताती है। उसने भी ऐसा किया था। प्रिया जैन ने उसकी हंसती खेलती जिंदगी में जहर घोल दिया।
बरहन क्षेत्र की निवासी प्रिया जैन ने मानव शर्मा को मैसेज करके निकिता और उसकी बहनों के बारे में बताया था। प्रिया ने अपनी ननद प्राची की इंस्टाग्राम आईडी से मानव को सात जनवरी का मैसेज किया था।
प्रिया को अपने पति निखिल का निकिता की छोटी बहन से बातचीत करना पसंद नहीं था। इसे लेकर घर में झगड़ा होता था। 31 दिसंबर की रात निखिल न्यू ईयर पार्टी के बहाने घर से निकला था। प्रिया ने पति के मोबाइल में कुछ मैसेज देख लिए थे। इस बात पर घर में बहुत झगड़ा हुआ था। प्रिया ने पहले निकिता की बहन को फोन करके समझाया था। इससे बात नहीं बनी तो उसने निकिता के पति मानव को फोन मिला दिया। उससे कहा कि निकिता से कहो अपनी बहन को समझाए। वह उसके घर में झगड़ा करा रही है। मानव ने इस बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया।
निकिता को यह जानकारी हो गई थी कि प्रिया ने उसके पति को फोन किया है। उसने प्रिया को फोन करके कहा कि उसके पति को फोन क्यों किया? उसके घर में झगड़ा हो रहा है। यह जानकारी प्रिया के पति को हो गई थी। उसने गुस्से में प्रिया का मोबाइल तोड़ दिया था। घर में झगड़े के दौरान प्रिया के ससुर को चोट लगी थी। उनका ऑपरेशन हुआ था। प्रिया की ननद प्राची अपने पिता को देखने मायके आई थी। प्रिया ने ननद की इंस्टाग्राम आईडी से मानव शर्मा को मैसेज किया था। जिसमें निकिता के बारे में उल्टा सीधा लिखा था। इसी मैसेज के बाद मानव के दिमाग में अपनी पत्नी को लेकर शक पैदा हुआ। उसने पत्नी का मोबाइल खंगालना शुरू कर दिया। घर में झगड़े होने लगे।
निकिता से पुलिस ने लंबी बातचीत करते हुए उसने हर सवाल का जवाब दिया। पुलिस से कहा कि 23 फरवरी की रात उसकी मानव से कई बार बातचीत हुई। मानव ने उसे वीडियो कॉल भी किया था। उसने अपनी ननद अकांक्षा को बताया था कि मानव खुदकुशी करने की बोल रहा है। कुछ कर नले। मुंबई में मानव ने खुदकुशी का प्रयास किया था। दीदी ने उससे कहा कि मानव से बात हो गई है। वह चिंता नहीं करे। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि मानव जान दे देगा। उसके दिमाग में यह बात नहीं आई कि मदद के लिए 112 नंबर पर सूचना देनी चाहिए।
निकिता ने पुलिस से कहा कि माता-पिता का कोई कसूर नहीं था। उसने पुलिस को बताया कि प्रिया के मैसेज के बाद मानव और उसके बीच झगड़ा हुआ। मानव ने खुदकुशी का प्रयास किया। दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे। मानव भी उसे बहुत प्यार करते थे। मानव ने उसके साथ मारपीट की। उसे धमकाया। मरने की बात बोली। मानव ने उसके वीडियो भी बनाए थे। अब वह अपनी कितनी भी सफाई दे कोई नहीं सुनेगा। वह कोर्ट में अपनी बात रखेगी। मानव और उसने अलग होने का फैसला किया था। उसने मानव से कहा था कि जिसमें उनकी खुशी है वह उसके लिए तैयार है। प्रिया को मानव को मैसेज नहीं करना चाहिए था। उसी एक मैसेज के बाद उनके घर में बवाल शुरू हुआ था।
उसे आशंका होती तो मानव खुदकुशी कर लेंगे तो वह उन्हें अकेले घर नहीं जाने देती
मानव वास्तव में निकिता से प्यार करने लगा था। निकिता को उसके घर छोड़ने गया तो वहां पता चला कि उसके पिता की तबीयत खराब है। निकिता ने जब यह बताया तो मानव ने उससे कहा कि दवा लेने चलते हैं। वह दवा लेकर आया। निकिता ने यह जानकारी पुलिस को दी। यह भी बताया कि उसे आशंका होती तो मानव खुदकुशी कर लेंगे तो वह उन्हें अकेले घर नहीं जाने देती।
साभार सहित
- आगरा में सिस्टम की लापरवाही से सड़क के गड्ढे में दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस: प्रसव में देरी के चलते जन्मी मृत बच्ची, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग - September 6, 2026
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026