आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव बंगाली की ठार (झोरियन) में एक बुजुर्ग दंपत्ति निहाल सिंह 60 वर्ष एवं उनकी पत्नी विमला देवी उम्र 55 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ पर गमछे से एक साथ फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपत्ति के शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ पर लटके मिले जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दंपति के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक दंपति के दोनों पुत्र महाराष्ट्र में हलवाई का काम करते हैं। बुधवार की शाम को बुजुर्ग दंपत्ति खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर सो गए थे। गुरुवार को सुबह पुत्र वधू को चारपाई पर सास, ससुर नहीं मिले। जिस पर खोजबीन की तो गांव से करीब 200 मीटर दूर नीम के पेड़ पर अलग-अलग डालियों पर बुजुर्ग दंपत्ति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में लटके हुए मिले।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ पर लटके दंपत्ति के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच की जा रही है।
- सेवा मार्ग संस्था और बीजेपी नेत्री डॉ. बीना लवानिया द्वारा आगरा में भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन, राधा रानी और महादेव के भजनों से गूंजा प्रांगण - September 6, 2026
- सेवा मार्ग संस्था और बीजेपी नेत्री डॉ. बीना लवानिया द्वारा आगरा में भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन, राधा रानी और महादेव के भजनों से गूंजा प्रांगण - September 6, 2026
- आगरा कॉलेज में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आगाज: 21 साल बाद सप्रू हॉस्टल परिसर में सजी किताबों की महफिल, डॉ. पी. बी. झा ने किया उद्घाटन - September 6, 2026