मुंबई (अनिल बेदाग) : नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने हाल ही में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल से अपने खास पलों की झलक फैंस के साथ शेयर की है। वह अपनी आने वाली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को रिप्रेजेंट कर रही थीं। इस दौरान पल्लवी ने कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जो इस इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर उनकी एक्साइटमेंट और इवेंट की शान को बखूबी दिखाती हैं। बता दें कि यह पल्लवी का कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू था।
सादगी और शालीनता से सजी पल्लवी जोशी की मौजूदगी ने कान्स में न सिर्फ उनके आत्मविश्वास भरे अंदाज़ पर, बल्कि उनकी उन दमदार कहानियों पर भी ध्यान खींचा, जिन्हें वह बड़े पर्दे पर लेकर आती हैं। ‘तन्वी द ग्रेट’, जिसे अनुपम खेर ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है, एक ऐसी कहानी है जो गहरी भावनाओं और सामाजिक पहलुओं को छूती है। फिल्म में पल्लवी जोशी ‘विद्या रैना’ के किरदार में नजर आएंगी, साथ ही उनके संग एक मजबूत कलाकारों की टीम भी है।
अब भी कान्स में ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्क्रीनिंग से मिले प्यार और अपनापन महसूस कर रही हूं।
दुनियाभर के दर्शकों से इतनी भावनात्मक प्रतिक्रिया पाना वाकई दिल छू लेने वाला अनुभव रहा।
इस तरह की गहरी कहानी का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं।
कान्स में ‘तन्वी द ग्रेट’ के बाद पल्लवी जोशी अब अपनी अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ की तैयारी में हैं। फाइल्स सीरीज़ की ये नई कड़ी भारत के इतिहास के कुछ अनकहे सच और घटनाओं पर रोशनी डालेगी, जिन्होंने आज के भारत को आकार दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होने वाली ये फिल्म देशभक्ति और सोचने पर मजबूर करने वाले मुद्दों को छूएगी।
-up18News
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026