मुंबई (अनिल बेदाग) : इस जून में सिनेमाघरों में होगी ऐसी हलचल ,जो पहले शायद ही कभी देखने मिला हो, क्योंकि पावरस्टार पवन कल्याण वीरा मल्लू की भूमिका में एक योद्धा,डाकू और लीजेंड के रूप में आएंगे नजर।
फ़िल्म के अब तक रिलीज़ हुए गानों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है, जिससे उन्हें काफ़ी चर्चा और सराहना मिली है। इस बढ़ते उत्साह के साथ, टीम अब फ़िल्म के आधिकारिक ट्रेलर के साथ-साथ बहुप्रतीक्षित तीसरे सिंगल को रिलीज़ करने की तैयारी कर रही है। ट्रेलर रिलीज़ होने के साथ ही, उम्मीद है कि दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ जाएगी, जो आने वाले समय के लिए पूरी तरह से तैयार है।
महाकाव्य पैमाने पर तैयार की गई, हरि हरा वीरा मल्लू अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है, जिसका पोस्ट-प्रोडक्शन पूरे ज़ोरों पर है। गहन वीएफएक्स काम से लेकर इमर्सिव साउंड डिज़ाइन और डबिंग तक, फ़िल्म तेजी से अपने अंतिम चरण में पहुँच रही है।
काफी देरी के बावजूद भी निर्देशक ए.एम.ज्योति कृष्णा
ने फ़िल्म की कमान इस तरह से संभाली हैं कि जब दर्शक फ़िल्म को देखेंगे तो उनकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। उनका मानना है कि स्क्रीन पर हर पल फिल्म की महान महत्वाकांक्षा को पूरा करे। ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरवानी के दमदार स्कोर, मनोज परमहंस के लुभावने दृश्य और थोटा थरानी के शानदार प्रोडक्शन डिजाइन द्वारा समर्थित, यह फिल्म दर्शकों को अचंभित करने के लिए बनाई गई है।
बॉबी देओल जैसे खूंखार मुगल शासक, निधि अग्रवाल की शानदार मुख्य भूमिका ,सत्यराज और जीशु सेनगुप्ता जैसे अनुभवी अभिनेताओं सहित महाकाव्य कलाकारों की गंभीरता इस महान गाथा में देखते बनेगी।
सूर्या प्रोडक्शंस के तहत ए.एम. रत्नम द्वारा प्रस्तुत ए.दयाकर राव द्वारा निर्मित मेगा फ़िल्म हरि हरा वीरा मल्लू तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में 12 जून को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज के साथ, दिलों और बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा दिखाने के लिए तैयार है।
-up18News
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026