मुंबई (अनिल बेदाग): ऊर्जावान डांस ट्रैक्स के बाद, थम्मा के निर्माताओं ने अब एक भावनात्मक मोड़ लेते हुए दिल को छू जाने वाला प्रेम गीत “रहें ना रहें हम” रिलीज़ किया है। इस गीत को अपनी गहरी और soulful आवाज़ में गाया है सौम्यदीप सरकार ने, जबकि संगीत का जादू बिखेरा है मशहूर जोड़ी सचिन-जिगर ने। गीत के अर्थपूर्ण और संवेदनशील बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने।
फ़िल्म के पहले दो ट्रैक्स — “तुम मेरे ना हुए” और “दिलबर की आँखों का” — जहाँ अपनी लयबद्धता और जोश के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए, वहीं “रहें ना रहें हम” एकदम अलग भावनात्मक रंग में रंगा हुआ है। यह गीत प्यार, जुदाई और यादों की उस नाजुक खामोशी को बयां करता है, जो सुरों के थमने के बाद भी दिल में देर तक गूंजती रहती है।
संगीतकार सचिन-जिगर ने गीत के बारे में कहा, “रहें ना रहें हम ऐसा गीत है जो बोलने से ज़्यादा महसूस होता है। हमने कोशिश की कि जुदाई के उस शांत दर्द को पकड़ सकें जो दिल पर गहरा असर छोड़ता है। अमिताभ के शब्द और सौम्यदीप की आवाज़ ने उस भावना को बख़ूबी जीवंत कर दिया है। हमें यक़ीन है कि यह गीत हर उस दिल को छूएगा जिसने कभी सच्चा प्यार महसूस किया है।”
मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित और यूनिवर्सल म्यूज़िक इंडिया के सहयोग से जारी यह गीत अब सभी प्रमुख म्यूज़िक प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026