Agra, Uttar Pradesh, India. अर्जुन बिजलानी (Arjun bijlani) का वीडियो एलबम (Video Album) रिलीज हो गया हैष इसका नाम है नूर ही नूर (Noor hee Noor)। इस एलबम में आगरा के प्रसिद्ध समाजसेवी और गायक स्वीटी कालरा व उनकी पत्नी कोमल कालरा ने भी भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं नूर ही नूर वीडियो एलबम की कहानी और अपने आगरा के स्वीटी कालरा के बारे में।
अर्जुन बिजलानी के भाई की डेस्टिनेशन शादी के लिए लड़की और लड़के वाले दोनों परिवार एक रिसोर्ट में एकत्रित हैं। शादी से पूर्व हँसी-मजाक व रस्मों में अर्जुन बिजलानी को लड़की की डिवोरसी सहेली से प्रेम हो जाता है, जिससे विवाह करने के लिये लड़के के पिता (स्वीटी कालरा) व मां (स्वीटी कालरा की वास्तविक पत्नी कोमल कालरा) मना कर देते हैं। बाद में पत्नी की जिद व बेटे की खुशी के लिए मंडप में एक की बजाय दोनों दुल्हनों को प्रस्तुत कर अर्जुन बिजलानी को भी सुखद अचंभित करते हैं।वीडियो अलबम का बोल हैं- संग-ए-मरमर से तुझको तराशा हुआ…, नूर ही नूर बिखरा हुआ है, चांद पानी में उतरा हुआ है। 5 सितम्बर को जारी हुए इस इस वीडियो के 9 दिन में 5,75,045 views हैं।
Noor Hi Noor | Official Music Video | Arjun Bijlani | Aliya Hamidi | Raj Barman | Rashid Khan
गुरमीत कालरा ” स्वीटी ” 2 वर्ष पूर्व राशिद खान निर्देशित वीडियो एलबम “खुदा करे” में अन्तरराष्ट्रीय डॉन की प्रभावशाली भूमिका निभा चुके हैं। यह वीडियो 5 मिलियन ( 50 लाख) बार देखा जा चुका है।
स्वीटी कालरा ने स्वयं द्वारा लिखित व रचित कई वीडियो एलबम बना चुके हैं। जैसे- ” विश्व सुन्दरी “, “कुड़ियां दी वज गयी सीटी”, ” तेरी यादें” आदि। इनमें स्वयं स्वर देने के साथ-साथ अभिनय प्रतिभा भी प्रस्तुत कर चुके हैंl कोविड काल में जन-जन की तन मन धन से सेवा करने के साथ-साथ “सबका हो कल्याण” गाना YouTube पर प्रस्तुत किया, जिसके 52000 व्यूज हैं। इस गीत में विश्व कल्याण, मानव कल्याण के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी है।
स्वीटी कालरा ने सदभावना गीत (UNIVERSAL BROTHERHOOD SONG) यूट्यूब पर जारी किया है, जिसे उन्होंने स्वयं लिखा और गाया है। पिछले दिनों यह गीत यूट्यूब चैनल Sweety Kalra – Gurmeet पर लॉन्च किया गया। गीत के बोल हैं- क्या भाई बोला था न अपना योगी आएगा, आ गया भाई अपना शेर, अपुन भी मंत्री बनूंगा। मोदी जी प्रधानमंत्री और योगी जी मुख्यमंत्री। बनूंगा न मैं रक्षा मंत्री, ऊर्जा मंत्री, खाद्यमंत्री, अब फिर से कमल खिला है, बनूंगा बस मैं प्यार मंत्री, I Am Love Minister बनूंगा प्यार मंत्री..
स्वीटी कालरा का सद्भावना गीत.. I Am Love Minister बनूंगा प्यार मंत्री..
कई प्रतिभाओं से सुभाषित स्वीटी कालरा, वरिष्ठ समाज सेवी, कुशल व्यवसायी, कुशल राजनीतिज्ञ, भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक व समाज चिंतक हैं। अपनी सभी सफलताओं के लिये वो अपने माता-पिता के आशीर्वाद, निराकार ईश्वर की कृपा, जन जन की सेवा से मिली दुआओं व अपने सतगुरु निरंकारी बाबा जी की कृपा मानते हैं।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026