आगरा। पुलिस चौकी के सामने बैठे एक युवक ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। चौकी के भीतर मौजूद पुलिसकर्मियों को बाहर हुए घटनाक्रम की भनक तक नहीं लगी। राहगीरों ने खून से लथपथ युवक को पुलिस के हाथों सौंपा। गंभीर हालत के चलते पुलिस द्वारा युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होना बताई जा रही है।
शहर के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित न्यू आगरा पुलिस चौकी के बाहर एक युवक काफी देर से इधर-उधर घूम रहा था। इसी दौरान वह पुलिस चौकी के सामने बैठा और किसी धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। खून से लथपथ हालत में युवक को जब राहगीरों ने देखा तो वह बुरी तरह से डर गए। चौकी के बाहर लहूलुहान युवक को देखकर भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। युवक दर्द से बुरी तरह कर्राहने लगा, क्योंकि उसके गले से लगातार खून बह रहा था।
आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि पुलिस चौकी के भीतर बैठी पुलिस को बाहर हुई गला काटने की घटना की भनक तक नहीं लगी। खून को रोकने के लिए राहगीरों ने युवक के गले पर कपड़ा बांधा। चौकी के बाहर भीड़ इकट्ठा देखकर पुलिस कर्मी बाहर निकले और गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की हालत अभी तक गंभीर होना बताई जा रही है।
- कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में - October 11, 2026
- आगरा के बल्केश्वर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य ‘एकता महायज्ञ’: पार्षद मुरारी लाल गोयल के संयोजन में सजा आस्था का अनूठा दरबार - October 11, 2026
- आगरा में क्षमावाणी पर्व और आचार्य विमल सागर जी की जन्म जयंती पर भव्य समारोह: एमडी जैन में मेधावी छात्रों और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान - October 11, 2026