बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, “पी चिदंबरम का FIR के बारे में पूछना कितना बेवकूफ़ाना है. यह शिकायत का मामला है. उनकी क़ानूनी डिग्री को रद्द कर दिया जाना चाहिए.”
दरअसल, सोमवार को पी चिदंबरम ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय पर क़ानून का पालन ना करने का आरोप लगाया था.
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था, ”हम क़ानून के दुरुपयोग को लेकर विरोध कर रहे हैं. अगर ईडी क़ानून का पालन करती है तो हमें कोई समस्या नहीं है. लेकिन ईडी क़ानून का पालन नहीं कर रही है. हम ये पूछ रहे हैं कि शेड्यूल्ड ऑफेंस क्या है? पर वो कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. कौन-सी पुलिस एजेंसी ने एफ़आईआर दर्ज की है? कुछ नहीं बताया, एफ़आईआर की कोई कॉपी नहीं है.”
उन्होंने कहा था कि ईडी क़ानून का पालन नहीं कर रही है.
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी ने आज तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले सोमवार को उनके क़रीब आठ घंटे की पूछताछ हुई थी और मंगलवार को आठ घंटे से अधिक की पूछताछ की गई.
-एजेंसियां
- हैरतअंगेज: फिलीपींस की खदान से निकले ‘त्रिशूल’ और ‘वज्र’! 10,000 साल पुराने होने का दावा, नीलामी की बेस प्राइस 750 करोड़ रुपये - March 15, 2026
- आगरा STF का बड़ा एक्शन: SI भर्ती परीक्षा में ‘सेटिंग’ का झांसा देने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े थे तार - March 15, 2026
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026