आगरा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व स्टेट कोआर्डिनेटर और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह ने कहा है कि परम प्रतापी और देश के गौरव राणा सांगा को गद्दार कहने के लिए सांसद रामजी लाल सुमन को माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने ईश्वर से सांसद सुमन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की है।
एक बयान में उपेंद्र सिंह ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग, यहां तक कि सांसद सुमन का खुद का समाज भी उनके कथन का विरोध कर रहा है। अब सुमन अपने आप को दलित सांसद बता कर सहानुभूति लेना चाहते हैं। हकीकत यह है कि सांसद सुमन दलित समाज के हितैषी कभी नहीं रहे।
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह यह है कि सांसद सुमन केवल स्वयं के हित में कार्य करते रहे। समाज में विघटन पैदा करना बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर का आदर्श नहीं है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में मामूली बात पर गरमाया माहौल, कहासुनी के बाद युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल - September 19, 2026
- केंद्र सरकार से वादा पूरा करने की मांग: केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण के लिए आगरा में महासभा का बड़ा ऐलान, होगा चरणबद्ध आंदोलन - September 19, 2026
- आगरा के होटल हेवन एंड नाइट क्लब में मची भगदड़: पार्टी के दौरान किचन में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा - September 19, 2026