Live Story Time
Firozabad, Uttar Pradesh, India. फिरोजाबाद में विवेचना कर लौट रहे सब इंस्पेक्टर की घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी। पूरा मामला है गांव चन्द्रपुरा गांव के समीप का है।
गुरुवार की देर सायं साढ़े सात बजे गांव चन्द्रपुरा के समीप दिनेश चन्द्र मिश्रा नामक सब इंस्पेक्टर में गोली मार दी। इंस्पेक्टर के गर्दन के पास गोली लगने से घायल हो गए। घायल इंस्पेक्टर को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी।
बताया जाता है सब इंस्पेक्टर एक प्राइवेट व्यक्ति के साथ दहेज़ उत्पीड़न के मामले की विवेचना कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव चन्द्रपुरा के समीप घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी और बदमाश मोके से फरार हो गये।
घटना के बाद मौके पर एसएसपी आशीष तिवारी पहुंच गये। पुलिस ने टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर थाना आरंव में तैनात थे।
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- Agra News: पत्नी की हत्या कर घर के पीछे जलाई लाश, सबूत मिटाने के लिए यमुना में फेंकी हड्डियां, लापता होने की रची झूठी कहानी - October 1, 2026