आगरा: थाना न्यू आगरा क्षेत्र में स्थित कार शोरूम मधुसूदन मोटर्स के मालिक से पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। शोरूम मालिक ने केस दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। उनकी शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपों की छानबीन कर रही है।
लायर्स कॉलोनी स्थित मधुसूदन व्हीकल्स के निदेशक अनुराग अग्रवाल पुत्र रमा शंकर का आरोप है कि विजेंद्र सिंह चौथ वसूली के लिए उन्हें धमकी देकर गया है। विजेंद्र सिंह पुत्र वेद राम लाल घड़ी सेमरा आगरा का रहना वाला है। विगत कुछ दिनों से वह बिजनेस लॉस देने के लिए विभिन्न स्तरों पर झूठी शिकायत कर रहा था। शिकायतों का कंपनी ओर से वैधानिक तरीके से उत्तर दिया गया।
इसके बाद विजेंद्र के विषय में जानकारी करने का प्रयास किया गया तो वह एक दिन लायर्स कॉलोनी स्थित कार शोरूम पर आ गया। शोरूम बंद होने वाला था तभी अचानक से वह पीछे वाले गेट से अंदर आया। बिना अनुमति के कार मालिक के चैंबर में घुस गया। वह गालियां देते हुये कहने लगा कि तू मेरे बारे में क्या पता करा रहा है। मैं खुद तेरे सामने आ गया हूं। मेरा ही नाम विजेंद्र है और मैं ही तेरी कंपनी कि शिकायतें कर रहा हूं। चुपचाप मुझे 50 लाख रुपये दे दे नहीं तो तेरा शोरूम तो बंद करवा दूंगा।
कार शोरूम के मालिक ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी विजेंद्र उन्हें और उनके पिता और भाई को ठिकाने लगवाने की धमकी देकर गया। इससे परिवार में भय का माहौल है। विजेंद्र के साथ कोई और व्यक्ति भी इस षड्यंत्र में शामिल हो सकता है।
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का बढ़ा रुझान: स्नातक सीट के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार में आगे रहे शिक्षक वोटर - October 23, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के कारण न्यूयॉर्क में रहे राज्यसभा सांसद नवीन जैन: पुत्र वैभव जैन ने आगरा में संभाला चुनावी दायित्व - October 23, 2026
- ”विकास सहयोग और वैश्विक साझेदारी से ही संभव है सतत विकास”: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बैठकों में सांसद नवीन जैन ने रखा भारत का पक्ष - October 23, 2026