Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर कुबेरपुर के पास स्थित नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा बनाये गया श्री क्षेत्र बजाजा आइसोलेशन सेन्टर की सेवाएं बुधवार सायं से शुरू हो गईं। यहां एल-1 श्रेणी के मरीज भर्ती हो सकेंगे। तीमारदार भी अपने मरीज से मिल सकेंगे। इसका शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, नेमिनाथ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रदीप गुप्ता, कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल, कमेटी के वरिष्ठ अध्यक्ष सुनील विकल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह सेन्टर सुनील विकल की देखरेख में संचालित रहेगा।
कोरोना से बचें और बचाएं
इस मौके पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में बजाजा कमेटी की विश्वसनीय नाम है। महामारी के दौर में आइसोलेशन सेंटर खोलकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से स्वयं और परिवार को बचाएं।

ये सुविधाएं मिलेंगी
सुनील विकल ने बताया कि 50 बेड के साथ सेन्टर शुरू किया गया है। 300 बिस्तर तक विस्तार हो सकता है। यहां 3000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मरीजों को कमरा, खाना, दवा, नर्सिंग सेवा प्रदान की जाएगी। ऑकसीजन के लिये 100 रुपये प्रति घंटा मरीज से लिया जायेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां भयमुक्त वातावरण है।
होम्योपैथी में ही वायरस का इलाज
डॉ. प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यह देश का पहला ऐसा आइसोलेशन सेंटर है जहां होम्योपैथी और आयुर्वेदिक के साथ एलोपैथी डॉक्टर सेवा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि हमारा एक भी डॉक्टर और स्टाफ मास्क का उपयोग नहीं करता है और पूरी तरह स्वस्थ हैं। यही भयमुक्त वातावरण का द्योतक है। होम्योपैथी में ही वायरस का इलाज है। कोरोना का हमला न हो, इसकी भी दवा यहीं खोजी गई है।

ऑक्सीजन की कोई समस्या नहीं
अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि सराफा कमेटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नितेश अग्रवाल से पुलिस द्वारा जब्त किये गये 17 ऑकसीजन सिलेंडर भी यहां पहुंच गए हैं। सूरत से सात सिलेंडर आ रहे हैं। 10 सिलेंडर पहले से ही हैं। इसलिए ऑक्सीजन की कोई समस्या नहीं है। हेल्प आगरा संस्था ने भी यहां भर्ती होने वाले मरीजों को एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने में अपना पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
यहां करें फोन
मीडिया समन्वयक नंद किशोर ने बताया कि आइसोलेशन सेन्टर में भर्ती के संदर्भ में फोन नं. 9319199553 और 9837247775/6 पर जानकारी उपलब्ध है। इस मौके पर सराफा कमेटी के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, एकमा महामंत्री संजय अग्रवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल सिंघल, सचिन गोयल, गिरीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी तथा कपड़ा कारोबारी उपस्थित थे।

डीएम करेंगे दौरा
इस बीच श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल ने विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की। कमेटी द्वारा कुबेरपुर के समीप बने नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन सेन्टर शुरू किये जाने की जानकारी दी। कमेटी के सेवा कार्यों को सराहते हुए जिलाधिकारी ने आइसोलेशन सेन्टर के मरीजों से अनुभव साझा करने के लिए उनके आग्रह पर दो तीन में दौरा करना भी स्वीकार किया।

एसएन के वेंटिलेटर्स निजी अस्पतालों को दें
प्रतिनिधिमंडल ने एसएन मेडिकल कॉलेज में कम उपयोग में आ रहे लगभग 50 वेंटिलेटर्स को मरीज हित में अस्थाई व्यवस्था के लिए प्राइवेट कोविड हॉस्पिटल्स को देने का सुझाव भी दिया। विद्युत शवदाह गृह के संबंध में निर्णय लेने के लिए नगर आयुक्त को अधिकृत किया। कमेटी की ओर से कहा गया कि जिन मृतकों के परिवारीजन आने में विवश हैं, उनके लिये शव वाहन सेवा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह द्वारा लिखिक उपन्यास ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह द्वारा लिखित उपन्यास ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026