यूपी में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार दो दिनो से भारी बारिश हुई है। इसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गयी है। वहीं शुक्रवार को दिन का तापमान 32 डिग्री और शनिवार को 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं IMD के अनुसार, रविवार और सोमवार को 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में भी बादल जमकर बरसेंगे। इसके अलावा 40 से अधिक जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गयी है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेश के कई जिलों में भारी से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही लोगों सावधानी से रहने का सुझाव भी दिया । खासकर उन लोगों को जो यात्रा करने या खुले में निकलने की योजना बना रहे हैं। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के क्षेत्रों में भी बादल जमकर बरसेंगे। इन इलाकों में अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
साभार सहित
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026