Agra, Uttar Pradesh, India. महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ आगरा (अप्सा) द्वारा प्रतिवर्ष मेधावी एवं निर्धन छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस बार सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कर्मयोगी, कमलानगर आगरा में 31 चयनित छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने प्रदान किए।

छात्रा से दो परिवार सशक्तः एसपी सिंह बघेल
इस मौक पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर बघेल ने कहा कि एक छात्रा को सशक्त करने से दो परिवार सशक्त होते हैं। ऐसे समाजोपयोगी कार्यक्रम की प्रशंसा जितनी की जाए कम है। अप्सा विद्यालय अपने सामाजिक दायित्व का पूर्ण पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी के लिए समान शिक्षा नीति के निर्देशक तत्व निर्धारित होना आवश्यक है।
हर साल आठ हजार रुपये का चेकः गिरधर शर्मा
अप्सा सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 7 वर्षों में ₹1059000 की छात्रवृत्ति निर्धन मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में 135 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। इस वर्ष 31 छात्राओं को ₹8000 प्रत्येक को चेक प्रदान किए गए हैं। तीन वर्षों में ₹24000 उच्च शिक्षा के लिए दिए जाएंगे। यह राशि मेधावी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सार्थक साबित होगी।

यह गौरव की बातः सुशील गुप्ता
कार्यक्रम में अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि निर्धन छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना अनुकऱणीय है। संस्था के लिए भी यह गौरव की बात है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ. जीएस राना, संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह राना, एमडी दिव्या शर्मा, प्रांजल शर्मा, शिवांजल शर्मा, मनीष गुप्ता, कर्नल अपूर्व त्यागी, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह (एमपीएस ग्रुप), रवि नारंग, शैलेन्द्र तिवारी, सुमित उपाध्याय, चारु पटेल, भूप सिंह इंदौलिया, डॉ. वीके यादव, प्रदीप चाहर, अनिमेश दयाल, अंशु सिंह, राहुल परमार, विकास गोयल, आलोक वैष्णव, मनीष अग्रवाल, अंकुर सक्सेना, अंजना गुप्ता, केएल शर्मा, रजनी शर्मा, रजनी भारद्वाज, जूली दीक्षित, माधवेंद्र मिश्रा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026