Agra, Uttar Pradesh, India. एत्माद्दौला थाने से कुछ दूरी पर वकील की बेटी के गले से चेन लूटी। फायर कर भागे बदमाश।
घटना नगला पदी निवासी नरेंद्र सिंह की बेटी दिव्या के साथ हुई है। नरेंद्र सिंह अधिवक्ता हैं। बताया जा रहा है कि वह बेटी के साथ रविवार सुबह यमुनापार में पौधे खरीदने आए थे।
दोनों एक्टिवा स्कूटर पर थे। रामबाग से घाट की ओर जा रहे थे। थाना एत्माद्दौला से कुछ दूरी पहले साहनी नर्सरी के सामने बाइक सवार बदमाश पीछे से आए। दिव्या के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। इस पर एक्टिवा अनियंत्रित हो गई। एक्टिवा गिर पड़ी। दिव्या ने शोर मचाया। पिता ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाशों ने फायर कर दिया।इससे वह दहशत में आ गए। उन्होंने शोर मचाया। पुलिस को जानकारी दी। बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका है।
शनिवार को इंजीनियर की पत्नी से लूटी थी चेन
शनिवार को इसी थाना क्षेत्र में कालिंदी विहार में आरबी डिग्री कालेज के पास बदमाशों ने इंजीनियर की पत्नी से चेन लूटी थी। वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर एक्टिवा स्कूटर से घर लौट रही थी। बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया था। 24 घंटे में लूट की यह दूसरी वारदात है।
- LSE से ग्रेजुएशन और स्पेन की नौकरी छोड़कर दिज़ा ने थामा सुरों का दामन, संगीत से लिख रही हैं नई कहानी - September 26, 2026
- संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पहला लुक जारी: नए अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर - September 26, 2026
- ‘आक्रोश’ से लेकर ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ तक: एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर आमने-सामने होंगे अजय देवगन और जयदीप अहलावत - September 26, 2026