लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी अपनी तैयारियों में जुट गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार कहा, चुनाव आ गया है, 100 दिन भी नहीं बचे, इसलिए पूरी तैयारी के साथ हमारे कार्यकर्ता, संगठन के सभी पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी भूमिका समाजवादी पार्टी निभाने जा रही है। हमें अपने संगठन पर पूरा भरोसा है कि समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम, नीतियों, फैसलों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।
इसके साथ ही कहा, भाजपा पर संसाधन की कमी नहीं है, प्राइवेट कंपनी, एजेंसी को उन्होंने हायर कर रखा है। बूथ मैनेजमेंट के लिए अलग कंपनी है। लड़ाई बड़ी है इसलिए हम अपने संगठन के लोगों से अपील कर रहे हैं कि जिम्मेदारी दे हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं को, उसको बूथ दें। साथ ही कहा, आपको पता होगा देश के प्रधानमंत्री ने कहा बुंदेलखंड में मिसाइल बनेगी, टैंक बनेंगे, क्या बना है? जितना समाजवादियों की सरकार में अच्छे काम हुए थे सब खराब कर दिए।
“जब उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकते हो, जबसे नोटबंदी हुई है बैंके भरी पड़ी हैं पैसे से, इसलिए समाजवादी पार्टी इस पक्ष में है कि किसानों का कर्ज माफ हो।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ pic.twitter.com/ybkHtZb9SH
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 8, 2024
उन्होंने कहा, एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है पूरे देश में 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की है। हमारी सीमाएं असुरक्षित हो गई हैं। अन्याय चरम सीमा पर है, हमें उम्मीद है देश के लोग बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए आगे आएंगे और भाजपा को हराने का काम करेंगे। साथ ही कहा, जब उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकते हो, जबसे नोटबंदी हुई है बैंके भरी पड़ी हैं पैसे से, इसलिए समाजवादी पार्टी इस पक्ष में है कि किसानों का कर्ज माफ हो।
-एजेंसी
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026