81वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स 2024 में ओपेनहाइमर का जलवा देखने को मिला है. रविवार रात कैलिफोर्निया में आयोजित पुरस्कार समारोह में इस फ़िल्म में कुल 5 खिताब जीते हैं.
ओपेनहाइमर ने ‘ड्रामा’ कैटेगरी में बेस्ट मोशन पिक्चर का ख़िताब तो जीता ही, इस फ़िल्म के लिए क्रिस्टोफर नोलन को सबसे बढ़िया निर्देशक का पुरस्कार मिला है.
इस फ़िल्म में ओपेनहाइमर की भूमिका निभाने वाले सिलियन मर्फी को ‘ड्रामा’ मोशन पिक्चर कैटेगरी के सबसे बढ़िया कलाकार का अवॉर्ड दिया गया.
वहीं लुइस स्ट्रॉस की भूमिका निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर को मोशन पिक्चर कैटेगरी में सबसे बढ़िया सपोर्टिंग कलाकार माना गया.
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर के लिए भी ओपेनहाइमर के लुडविग गोरानसन को चुना गया है.
इस अवॉर्ड के लिए ओपेनहाइमर को कुल 8 कैटेगरी में नामांकन मिला था. बार्बी को 8 कैटेगरी में नामांकित किया गया था.
बार्बी ने दुनिया भर में 1.4 अरब डॉलर की कमाई के कारण ‘सिनेमेटिक और बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट’ का पुरस्कार जीता.
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में बिली इलिश और फिनीस ओ’कोनेल को ख़िताब मिला है.
वहीं टीवी कैटेगरी के लिए ‘सक्सेशन’ को सबसे ज़्यादा अवॉर्ड मिले.
Compiled: up18 News
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026