BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली अब बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के प्रमुख बनने की रेस से भी पीछे हट गए हैं. इसके बाद अब गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली का इस पद पर चुना जाना लगभग तय है. 31 अक्टूबर को सीएबी की एजीएम में स्नेहाशीष गांगुली को निर्विरोध अध्यक्ष चुना जा सकता है.
सीएबी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के आख़िरी दिन पर्चा न भरने के बाद गांगुली ने ईडन गार्डन में पत्रकारों से कहा, “मैंने कहा था कि मैं तभी लड़ूंगा जब चुनाव होगा. यहां कोई चुनाव नहीं होने जा रहा, निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाएगा.”
बीसीसीआई में अध्यक्ष पद के लिए दूसरा कार्यकाल न मिलने के बाद ही गांगुली ने ऐलान किया था कि वो सीएबी चीफ़ बनने के लिए चुनाव लड़ेंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार गांगुली ने कहा, “अगर मैं चुनाव लड़ता तो फिर दो या उससे अधिक लोगों को कोई पद नहीं मिलता इसलिए मैं हट गया. मैं निर्विरोध चुना जाता लेकिन मुझे नहीं लगता ये ठीक है. दूसरे लोगों को इस क्रिकेट संघ के लिए काम करने का मौका नहीं मिलता. वो तीन साल तक अब काम करेंगे और हम उसके बाद देखेंगे.”
अगली ज़िम्मेदारी से जुड़े सवाल पर गांगुली ने कहा, “देखते हैं. मैं अब कुछ समय से ज़िम्मेदारियों से मुक्त हूं और मैं इससे ख़ुश हूं.”
- दर्द को द्वेष नहीं, भक्ति और करुणा में बदला..संत रविदास जी के विचारों से गूंजा आगरा, भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय समरसता महोत्सव शुरू - October 2, 2026
- Agra News: बालिकाओं के लिए एलईडी और खाद्य सामग्री भेंट कर लायंस क्लब प्रयास ने वनवासी कल्याण आश्रम में किया सेवा कार्य - October 2, 2026
- जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी के रूप में सजी ताजनगरी, 3 अक्टूबर से शुरू होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान - October 2, 2026