आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 115 पर सोमवार की सुबह महिंद्रा स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में सैफई ट्रामा सेंटर भर्ती किया गया। हादसा इटावा से निकलने वाले चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।
गाड़ी सवार दिल्ली से बिहार के सासाराम जा रहे थे और सुबह करीब पांच बजे वह डिवाइडर से टकराकर गए। घटना की सूचना पर चौबिया थाना प्रभारी जीपी सिंह और एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद गाड़ी में फंसे हुए घायलों और मृतकों के शव को निकालने के लिए क्रेन की सहायता ली गई।
करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें मौके पर ही जावेद मियां निवासी बबनी जिला रोहतास बिहार और सद्दाम हुसैन निवासी बिहार की मौत हो गई थी। वहीं कार में पीछे बैठे हुए मन्ना सेट और कार चालक नसीम आलम घायल हो गए। ये दोनों भी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सैफई ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।
ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा
लखनऊ एक्सप्रेस वे सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण तेज रफ्तार महिंद्रा स्कार्पियो कार चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए।
क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटाकर चौपला पार्किंग यार्ड में खड़ा किया गया है और रास्ते को चालू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026