Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। आजकल की भागदौड भरी जिन्दगी में जहां हमारे पास समय का अभाव है हम हर वस्तु को आसानी और सुलभता के साथ पाना चाहते हैं, चाहें जरूरत की वस्तु हो या मनोरंजन आजकल जहां हमारे जीवन की हर वह वस्तु जो हमारे रोजमर्रा के जीवन में उपयोग में आती है, वह डिजीटल होती जा रही है। चाहें पुरानी व नई फिल्में हों या पढ़ने के लिए कोई भी सामग्री हो, या चैनल या समाचार पत्र को हम अब मौबाइल पर पढ़ सकते हैं, पुराने गाने सुन सकते हैं, डिजीटल एलेक्सा जहां पूरे दिन आपका मनोरंजन करती है, गायत्री मंत्र हो या हनुमान चालीसा सब डिजीटल हो चुकी हैं, सुबह उठ कर आप इनका श्रवण कर सकते हैं व पूरे दिन सुन सकते हैं।
विश्व की पहली पवित्र इलस्ट्रेटेड स्पीकिंग श्रीमद्भगवत गीता संस्कृत, हिन्दी व अंग्रेजी में एक साथ
अब नई आधुनिक तकनीक के साथ बाजार में डिजीटल श्रीमद्भगवत गीता भी आ गयी है। जिसमें सचित्र, आकर्षक लुक में ऑडियो के साथ श्रीमद्भगवत गीता उपलब्ध है। सम्पूर्ण श्रीमद्भगवत गीता जिसमें 18 अघ्याय पूर्ण श्लोक के साथ उपलब्ध है जो कि संस्कृत के श्लोक के साथ हिन्दी अनुवाद और अंग्रेजी के ट्रांसलेशन के साथ उपलब्ध है। यह गीता हम सिर्फ पढ़ ही नहीं सकते बल्कि इसको हम पूरा का पूरा 18 अध्याय सुन भी सकते हैं। जिसके किसी भी हिस्से में बांसुरी नुमा उसके डिवाइस को घुमायेंगे वह स्पष्ट आवाज के साथ श्लोक व पूरी श्रीमद्भगवत गीता का बाचन करना शुरू कर देगी।
दुर्लभ पवित्र श्रीमद्भगवत गीता, डिजीटल बांसुरी यूएसबी चेरिंग मैकेनिज्म के साथ आती है
आप जिस अध्याय या जिस श्लोक पर माउस की तरह के डिवाइस को घुमायेंगे वह वही चित्र व श्लोक का वर्णन करना शुरू कर देगी यह संस्कृत, हिन्दी व अंग्रेजी में एक साथ श्लोकों के भावार्थ के साथ उपलब्ध है। यह दुर्लभ पवित्र श्रीमद्भगवत गीता, डिजीटल बांसुरी यूएसबी चेरिंग मैकेनिज्म के साथ आती है, वॉल्यूम कंट्रोल के साथ इनबिल्ट स्पीकर, सभी उपलब्ध भाषाओं में म्यूजिक आरती और जीआईटीए बजाता है। इसी के साथ सम्पूर्ण हनुमान भी इसी तकनीक पर आधारित है, जिसमें हनुमान जी की आरती, हनुमान चालीसा, बजरंग बांण आदि भी एक साथ उपलब्ध है यह भी सम्पूर्ण डिजीटल ही है इसे भी इसी तरह से सुना व पढ़ा जा सकता है।
इस डिजीटल श्रीमद्भगवत गीता की ऑनलाइन कीमत अमेजोन पर 12 हजार रुपये है। तथा किसी सेलिंग एजेन्ट से खरीदने पर 10 हजार में उपलब्ध है। सम्पूर्ण हनुमान भी मात्र 10 हजार में उपलब्ध है, यह दोनों ही पुस्तकें अद्भुद है, पुस्तक के किसी भी हिस्से में डिवाइस को घुमाईये वह उस प्रष्ठ, उस श्लोक या चित्र का सम्पूर्ण वर्णन तुरन्त देगी। शायद ऐसा डिवाइस पहले कभी आपको देखने को मिला हो।
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026