सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने नए प्रोजेक्ट हीरामंडी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी सिलसिले में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने सलमान खान के बारे में बात की।
14 साल पहले दबंग से की शुरुआत
सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में सलमान खान की मूवी दबंग के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की तारीफ करते हुए बताया कि जब सलमान सेट पर आ जाते हैं तो तब तक नहीं जाते हैं जब तक उनका काम नहीं हो जाता है। वो काम को लेकर बहुत पाबंद हैं।
सलमान के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, “वह बहुत लापरवाह हैं, लेकिन काम को लेकर पाबंद हैं। मैंने उन्हें देखा है और ऐसा लगता है कि उन्हें छोटी-छोटी बातों की परवाह नहीं है। वो वही करते हैं जो फील करते हैं।
उदाहरण के लिए, जैसे वो साइकिल से काम पर जाएंगे जिस समय उन्हें ठीक लगेगा उस समय पहुंचेंगे। कभी भी आ जाएं जब मन हो।” बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ‘हीरामंडी- द डायमंड बाजार’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी सीरीज में सोनाक्षी ‘फरीदन’ का रोल निभाती हुई दिखीं।
-एजेंसी
- आगरा में संपत्ति की बलि चढ़ा ‘बड़ा भाई’: सगे छोटे भाई ने पीट-पीटकर की हत्या, हिस्से के विवाद में लहूलुहान हुआ रिश्ता - March 14, 2026
- आगरा में गैस माफिया पर प्रहार: गोयल डेयरी से 42 सिलेंडर जब्त, DM का अल्टीमेटम—’कालाबाजारी की तो सीधे जेल जाओगे’ - March 14, 2026
- आगरा विजिलेंस का बड़ा धमाका: ADA के पूर्व PA के घर और होटल पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का खुला कच्चा चिट्ठा - March 14, 2026