इस खूबसूरत सी दुनिया में देखने और घूमने के लिए बहुत कुछ है। ऐसी बहुत सी जगहें है, जो अपनी नेचुरल ब्यूटी से घिरी हुई है और उन सभी की अपनी एक हिस्ट्री है। पृथ्वी की आयु लगभग 4.54 अरब वर्ष आंकी गई है और यहां देखने लायक आज भी कई ऐसी चीजें हैं, जो एक हिस्ट्री की तरह है, जैसे कि पहाड़। आप विश्वास नहीं करेंगे कि दुनिया भर में कुछ ऐसे पहाड़ हैं, जिनकी आयु एक अरब वर्ष से भी अधिक है, आइए जानते हैं इनके बारे में:
बार्बरटन माउंटेन दक्षिण अफ़्रीका, 3.5 अरब वर्ष पुराना
मखोंजवा माउंटेन के रूप में जाना जाने वाला, बार्बरटन माउंटेन पृथ्वी पर सबसे पुराने पहाड़ों की लिस्ट में एक है। यह दक्षिण अफ्रीका के बार्बरटन ग्रीनस्टोन बेल्ट में है। यहां की प्राचीन संरचनाएं लगभग 3.5 अरब वर्ष पुरानी है। यहां के देखने लायक व्यू में ग्रीनस्टोन भी है, जो जो वोल्केनो एक्टिविटी से उत्पन्न हुआ था। इस पहाड़ का पीक पॉइंट उतना ऊँचा न होने के बावजूद भी बार्बरटन माउंटेन अपनी हिस्ट्री और खूबसूरत व्यू के लिए बेशकीमती हैं।
वॉटरबर्ग माउंटेन दक्षिण अफ़्रीका, 2.8 अरब वर्ष पुराना
दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में स्थित वॉटरबर्ग माउंटेन लगभग 2ण्8 अरब वर्ष पुराना माना जाता है। बड़े वॉटरबर्ग बायोस्फीयर रिज़र्व के अंदर बसे इस पहाड़ का मुख्य आकर्षक लाल बलुआ पत्थर की चट्टाने हैं। प्रोटेरोज़ोइक ईऑन के दौरान बना यह माउंटेन पृथ्वी के प्रारंभिक हिस्ट्री को प्रेजेंट करता है। पुरातात्विक खोजों से पता चलता है कि तीन मिलियन वर्ष पहले, वॉटरबर्ग पहले मानव पूर्वजों का घर रहा होगा।
गुयाना हाइलैंड्स वेनेजुएला, 2.0 अरब वर्ष पुराना
गुयाना हाइलैंड्स, पृथ्वी पर सबसे पुराने जियोलॉजिकल एरिया में से एक, उत्तरी दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में है। गुयाना हाइलैंड्स वेनेजुएला, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया के हिस्से की सीमाओं तक फैला हुआ है। यहां का व्यू देखने लायक है। लगभग 2 अरब वर्ष पुराने इस माउंटेन में ग्रेनाइट और नीस सहित ओल्ड क्रिस्टलीन रॉक्स हैं। इसके आकर्षक व्यू में पहाड़ों के फलैट-टॉपड पीक भी शामिल हैं।
हैमरस्ले रेंज ऑस्ट्रेलिया, 3.4 अरब वर्ष पुराना
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में हैमरस्ले रेंज लगभग 3.4 बिलियन वर्ष पुरानी है और यह विश्व के सबसे पुराने पहाड़ों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की बीस सबसे ऊंची चोटियों के साथ, इस माउंटेन की चट्टानों में आपको बहुत से नैचुरल कलर्स देखने को मिलेंगे। पिलबारा क्रेटन का हिस्से के रूप में यहां का जियोलॉजिकल स्ट्रक्चर प्राचीन वोल्केनो एक्टिविटी और समुद्री घाटियों से उत्पन्न हुआ था।
सेंट फ्रेंकोइस पर्वत अमेरिका, 1.5 अरब वर्ष पुराना
दक्षिणपूर्वी मिसौरी में बना, सेंट फ्रेंकोइस माउंटेन लगभग 1.5 अरब वर्ष पुराना माना जाता है। ऊबड़-खाबड़ टेक्सचर और पिंक-रेड ग्रेनाइट के साथ बना यह पहाड़ प्राचीन समय में वोल्केनो एक्टिविटी से उत्पन्न हुआ था। यहां ज्वालामुखी गतिविधि से बना पहाड़, कोबाल्ट और निकल सहित कई चीजें देखने लायक हैं।
मैगलिसबर्ग माउंटेन दक्षिण अफ्रीका, 2.3 अरब वर्ष पुराना
दक्षिण अफ्रीका के उत्तर पश्चिम प्रांत में स्थित मैगलिसबर्ग पर्वत की आयु लगभग 2.3 अरब वर्ष आंकी गई है। आर्कियन ईऑन से संबंधित ये पहाड़, एक प्राचीन समुद्र में सेडिमेंट के कारण बने थे। मैगलिसबर्ग माउंटेन के ऊबड़-खाबड़ इलाके में खड़ी चट्टानें और गहरी घाटियां हैं।मैगलिसबर्ग के आसपास के क्षेत्र में स्टेर्कफोंटेन गुफाएं शामिल हैं।
-एजेंसी
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026