कनाडा में बैसाखी मिलन के एक समारोह में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भाषण के दौरान ख़ालिस्तान के समर्थन में नारे लगे हैं. टूडो ने सिखों को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बैसाखी दोस्तों और परिवारों को साथ लाने का त्योहार है.”
“हमारी सरकार लगातार भारत के साथ ज़्यादा विमान चलाने पर समझौता करने की कोशिश कर रही है. इसमें अमृतसर के लिए सीधी विमान सेवा भी शामिल है.”
टूडो ने कहा है कि- “हम नफरत के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसलिए गुरुद्वारों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. हम आपके अधिकारों और स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा खड़े रहेंगे.”
पिछले साल ख़ालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या कर दी गई थी. निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026