नोएडा। ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी मामले में श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की पत्नी को हिरासत में लेने और भाजपा नेता के समर्थन में आए युवकों की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने रविवार को महापंचायत गेझा गांव स्थित महर्षि आश्रम के पास स्थित रामलीला मैदान में चल रही है।
नोएडा के फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी समेत उनके परिवार पर किए गए उत्पीड़न के खिलाफ ये महापंचायत हो रही है। इसमें वेस्टर्न यूपी के अलावा करीब आठ प्रदेशों से ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार समेत अन्य समाज के लोग पहुंच रहे हैं। सुबह दस बजे तक करीब दस हजार लोग आयोजन स्थल पर पहुंच गए। लोग बसों और निजी गाड़ियों से पहुंचे हैं। इसमें महिलाओं की संख्या भी सैकड़ों में है।
जेल जाने वाले युवक सम्मानित, सांसद महेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी सोसायटी में हंगामा करने में आरोप में गिरफ्तार किए गए छह युवकों को सम्मानित कर महापंचायत का आगाज होगा। इस दौरान लोग सांसद महेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं। शाम चार बजे तक चलने वाली महापंचायत में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
इसमें विभिन्न प्रदेशों के अलग-अलग समाज के लोगों के अलावा काफी संख्या में किसान संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती आयोजन स्थल सहित अन्य जगहों पर की गई है। आयोजन स्थल पर पुलिस, फायर व एलआईयू की टीमें भी नजर बनाए हुए हैं।
त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी ने गलती की तो उसे सजा मिलनी चाहिए। पुलिस द्वारा श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उसकी मामी को पुलिस ने थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया। श्रीकांत के बच्चों के लिए खाना लेकर पहुंचे छह युवकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
- ‘इस बार सर्दियों में लोग भाग्यशाली हैं’… दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी - November 24, 2026
- आगरा नगर निगम में ‘फर्जी कर्मचारी नेताओं’ पर कार्रवाई की मांग, यूनियन ने सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र, शोषण के लगाए आरोप - November 23, 2026
- कुछ लोगों ने न वेद पढ़े हैं, न दर्शन…अरे तुम खुद ही को बचा लो, पाखंडी कहीं के, धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर बाबा रामदेव का तीखा प्रहार - November 23, 2026