श्री वार्ष्णेय सभा आगरा का वार्षिकोत्सव 10 नवम्बर को, समाज के उत्थान पर होगा मंथन, जानिए क्या है महत्व

REGIONAL

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा का वार्षिकोत्सव 10 नवम्बर, 2024 को सूरसदन प्रेक्षागृह संजय प्लेस, आगरा में होगा। समय है अपराह्न दो बजे से। इसमें समाज के उत्थान पर मंथन के साथ वृद्धजन सम्मान समारोह वार्ष्णेय कल्याण पत्रिका के ‘मांगलिकोत्सव’ विशेषांक का लोकार्पण, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान, पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी हैं।

श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा के अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय और मंत्री इं. सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां कर ली गई हैं। वार्षिकोत्सव को लेकर समाज में खासा उत्साह है। राजधानी दिल्ली से भी लोग आ रहे हैं। स्वागताध्यक्ष हैं वार्ष्णेय पॉलीपैक प्रा. लि. आगरा के निदेशक डॉ. अशोक वार्ष्णेय (टेंटी गांव वाले)।

अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता ने बताया कि श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा के अन्तर्गत  श्री वार्ष्णेय धर्मार्थ सेवासदन (श्री अक्रूर मंदिर) श्री नत्थीलाल वार्ष्णेय चेरिटेबिल ट्रस्ट (अक्रूर वाटिका), श्री वार्ष्णेय कल्याण पत्रिका परिवार, आगरा, श्री वार्ष्णेय कल्याण निधि, आगरा, श्री वार्ष्णेय महिला मण्डल, आगरा,  विधि प्रकोष्ठ श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा का संचालन किया जाता है।

उ‌द्घाटन करेंगे अनिल कुमार वार्ष्णेय (सी एण्ड एफ, माइसेम सीमेण्ट डायरेक्टर ए टी एस कंस्ट्रक्शन एंड कं. आगरा)। पत्रिका का विमोचन करेंगे शैलेश वार्ष्णेय (डायरेक्टर मेग्नम फुटवियर प्रा. लि., आगरा)। पुरस्कार वितरण करेंगे इं. विनय कुमार वार्ष्णेय (सेण्ट्रल साइं‌टिफिक इन्स्ट्रुमेण्ट कॉरपोरेशन, आगरा)। दीप प्रज्जवलन करेंगे सर्वेश चन्द्रा (सीनियर ब्रांच मैनेजर SBI, केडारा एक्जिम (इण्डिया) प्रा. लि., दिल्ली)। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे राकेश कुमार वार्ष्णेय (चेयरमैन मुरली कृष्ण चिकोरी फूड्स प्रा. लि., एटा)।

अतिविशिष्ट अतिथि हैं, इं. एन. सी. गुप्ता (सेवानिवृत्त एस. डी. ओ. विद्युत विभाग, आगरा), राजीव आँधीवाल (उद्योगपति, दिल्ली) प्रहलाद चन्द गुप्ता (उद्योगपति, आगरा), अनिल कुमार गुप्ता चेयरमैन (माँ कामाख्या प्रोपर्टीज, वृन्दावन)।

विशिष्ट अतिथि हैं, मुनेन्द्र वार्ष्णेय (दीप पब्लिकेशन्स, आगरा), सुनील कुमार वार्ष्णेय (हाथरस- अलीगढ़ गुड्स कैरियर, आगरा), ई. एच. एस. वाष्र्णेय (सेवानिवृत्त एस. डी. ओ. विद्युत विभाग, आगरा), पवन वार्ष्णेय ‘टिल्लू बाबा’ (उद्योगपति, आगरा))

अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता, मंत्री इं. सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, प्रहलाद चन्द गुप्ता, सहमंत्री सुनील कुमार वार्ष्णेय (बहजोई वाले),  कोषाध्यक्ष आर. बी. गुप्ता, ऑडीटर लक्ष्मी नारायन वार्ष्णेय, कोठारी योगेश कु वार्ष्णेय, सदस्य कार्यकारिणी हेमन्त वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, दीपक कुमार वार्ष्णेय, मदनमोहन वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, रतन कुमार वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी भानू प्रकाश वार्ष्णेय ने कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

Dr. Bhanu Pratap Singh