आगरा। यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया। एक सवाल के जवाब में जयवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की सोच, कार्यशैली सब बंदरों जैसी है।
पर्यटन मंत्री से पूछा गया था कि हाल में जिस तरह से आगरा किला या फिर ताजमहल के गेट पर बंदरों ने सैलानियों पर हमले किए, उसको लेकर सपा मुखिया न अपने एक्स हैंडल पर सरकार पर निशाना साधा था। सपा मुखिया अखिलेश ने कहा था कि पर्यटन के विकास के तमाम दावे सरकार करे लेकिन वह बंदरों को भी नियंत्रित नहीं कर पा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी सोच और कार्यशैली बंदरों जैसी है, इसलिए वह बंदरों के बारे में अधिक सोचते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूपी में पर्यटन के विकास के मुद्दे पर जयवीर सिंह ने कहा कि सपा के शासनकाल में इस प्रदेश में मात्र 17 करोड़ सैलानी आते थे, जबकि आज की तारीख में पर्यटकों की संख्या बढ़ कर 70 करोड़ हो गई है। भाजपा और सपा के शासनकाल का यही अंतर दर्शाता है कि यूपी में पर्यटन का विकास कितना हुआ है। इसे सपा के लोग नहीं समझा पाएंगे और इसकी चर्चा भी कोई नहीं करता है।
पर्यटन मंत्री से जम्मू-कश्मीर विधानसभा से भाजपा के विधायकों को निकाले जाने के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 अब अतीत का विषय हो चुका है। यह इतिहास बन चुका है। अब इसे कभी लागू नहीं किया जा सकता है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026