लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि बीते 36 घंटे से उन्होंने भोजन नहीं किया, जिसके चलते उनकी हालत लगातार कमजोर होती चली गई।
इस दौरान उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत भी बनी रही।
तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. एस.के. पाठक ने उनका परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल बेहतर उपचार की सलाह दी। इसके बाद महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास स्वयं उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। मेदांता पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उनकी विस्तृत जांच और उपचार किया जाएगा। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखना आवश्यक है।
महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने की खबर से संत समाज और रामभक्तों में चिंता का माहौल है। श्रद्धालु उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं ट्रस्ट प्रशासन भी लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रहा है।
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026