आगरा। मंगलमय परिवार की ओर से सीता धाम (कोठी मीना बाजार मैदान) पर आयोजित श्री राम कथा आज से शुरू हो गई। कथा व्यास संत श्री विजय कौशल महाराज ने पहले दिन शिव-पार्वती प्रसंग के साथ ही श्रीहरि के द्रारपाल जय-विजय की कथा का वर्णन किया तो कथा पंडाल भक्ति के माहौल से से भर उठा।
संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि गंगा मैया तो कुछ क्षेत्रों का ही कल्याण करती है जबकि राम नाम की कथा तो सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करती है। कथा को कानों से नहीं, प्राणों से सुनिए। संतश्री ने ऋषि नारद के श्रीहरि की भक्ति में लीन होकर तपस्या करने के प्रसंग के साथ समझाया कि आपका तन कहां बैठा है, यह महत्वपूर्ण नहीं। महत्वपूर्ण यह है कि आपका मन कहां है। भगवान के भजन में मन जाता है, तन नहीं। मृत्यु के बाद ईश्वर के पास भी शरीर नहीं, मन ही जाता है।
श्री विजय कौशल महाराज ने पार्वती जी द्वारा शिवजी से राम कथा के वर्णन का आग्रह और श्रीहरि के द्वारपाल जय-विजय की कथा के साथ ही विश्वमोहिनी के स्वयंवर के प्रसंग का भक्तिमय प्रसंग सुनाया। श्रीमद्रामायण की संगीतमय चौपाइयों व छंद के माध्यम से वर्णन करते हुए गुरु की महिमा बताई। मेरे सद्गुरु दीन दयाला, काग से हंस बनाते… के माध्यम से कहा कि जो गुरु आज्ञा की अवेहलना करके आगे बढ़ते हैं, उसे ठोकर खानी ही पड़ती है।
कथा व्यास ने कहा कि गुरु भगवान की कृपा को प्राप्त कराने वाली चाबी है। ऋषि नारद ने गुरु से ही ईर्ष्या की, जिसका फल उन्हें भुगतना पड़ा। दुर्गुणों के पास रहोगे तो सद्गुणों से दूर हो जाओगे। कहा कि राम और काम दोनों ही मन में होते हैं। राम को मन में बसाइये। अपनी इंद्रियों को वश में करना सीखिए। श्रीराम की आरती के उपरान्त कथा ने विश्राम लिया। सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
बच्चों में महिलाओं के सम्मान के संस्कार डालिए
आगरा। संतश्री विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि जिस घर में स्त्री का सम्मान नहीं होता, वहां लक्ष्मी तो हो सकती है परन्तु बरक्कत नहीं। इसलिए घर परिवार की महिलाओं के साथ स्त्री का सम्मान करने के संस्कार अपने बच्चों में डालिए, जिससे घर में सम्पन्नता के साथ खुशियां भी रहें।
कथा पंडाल में भजनों पर नाचने लगे भक्त
आगरा। सीता धाम में राम कथा के पहले दिन छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना… जैसे भजनों पर भक्त भक्ति भाव में ऐसे डूबे कि नाचने लगे। भगवान की कृपा से सब काम हो रहे हैं…, राधा मेरी चंदा तो चांद है चकोरी…, और सिया राम के संकीर्तन की धुन सभी को भक्ति में सराबोर करा रही है। कथा स्थल को जगमग रोशनी, भगवा ध्वचों से संवारा गया है। वहीं मंच पर राम दरबार व हनुमान जी की प्रतिमा सुशोभित हो रही है। कथा के प्रारम्भ में राम दरबार की आरती व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
उल्लेखनीय मौजूदगी
मंगलमय परिवार के अध्यक्ष घनश्याम दास बंसल, महामंत्री राकेश अग्रवाल, महावीर मंगल, रुपकिशोर अग्रवाल, पीके भाई, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, गौरव बंसल, राहुल अग्रवाल, हेमन्त भोजवानी, निखिल गर्ग, संजय गोल, सरजू बंसल, प्रशान्त मित्तल, उमेश शर्मा, संजय गोयल, ओमप्रकाश गोयल, हरिमोहन मित्तल, रेखा अग्रवाल, निकिता, आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर 2,913 करोड़ की अमेरिकी परियोजना का शिलान्यास; सीएम योगी ने किया वर्चुअल शुभारंभ - November 25, 2026
- सीट शेयरिंग की बातचीत के बीच सपा का बड़ा दांव: यूपी चुनाव 2027 के लिए जारी की 5 उम्मीदवारों की पहली सूची - November 25, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले ओपी राजभर का बड़ा ऐलान; जहूराबाद छोड़ अंबेडकरनगर की अकबरपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव - November 25, 2026