Agra, Uttar Pradesh, India. हॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्म और टीवी सीरियल के बाद मराठी फिल्म इंडस्ट्रीज भी आगरा में शूटिंग करने आ रहे हैं| आगरा किले के अंदर छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म की शूटिंग की शूटिंग क गई। मोती महल, जेल, मीना बाजार, लाल किले का मुख्य द्वार समेत कई लोकेशन पर शूटिंग हुई| इस फिल्म का नाम शिव प्रताप रखा गया है|
इस फिल्म के अंदर बॉलीवुड एक्टर यतीम तारेकर औरंगजेब की भूमिका में हैं। औरंगजेब मुगल साम्राज्य का छठा शासक था, जिसने अकबर के बाद सबसे अधिक समय तक राज्य किया था| आगरा में यह पहली मराठी फिल्म की शूटिंग की गई है।
फिल्म में आगरा के अलावा मथुरा और फिरोजाबाद के भी कलाकारों ने उपस्थित दर्ज कराई है। मुगल राज्य के सरदारों, राजस्थान के सरदारों, मराठा सरदारों, आगरा के कलाकारों में रंगकर्मी अरुण सिंह धनगर, पंकज शर्मा, दीपक सेन, बॉबी भाई, शिवांजल शर्मा, शक्ति सिंह, मनोज गुप्ता, कवि अनिल अरोड़ा “संघर्ष”, कालीचरण, चरक सिंह, रजिया खान, रेखा खन्ना आदि कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|
- ‘ये सब चोर हैं, इनकी छुट्टी करो…’ मंदिर आंदोलन के नायक का तीखा तेवर: बोले- ‘बलिदानों से बना है राम मंदिर, दोषियों की जल्द होगी छुट्टी’ - June 15, 2026
- गर्मी से मिलेगी राहत: देश के कई राज्यों में दस्तक देने को तैयार मॉनसून, अगले सात दिनों में झमाझम बारिश के आसार - June 15, 2026
- मुरैना में बड़ा हादसा: आग की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे 4 यात्रियों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर मौत - June 14, 2026