naveen jain mayor agra

चाणक्य पुरी से किशोरपुरा की पुलिया तक का मार्ग अब स्व. श्री दाऊ दयाल शर्मा मार्ग, मेयर आगरा नवीन जैन ने किया लोकार्पण

Education/job POLITICS REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. जाने माने शिक्षाविद् और शिक्षक नेता स्वर्गीय श्री दाऊ दयाल शर्मा के नाम से मार्ग का लोकार्पण 15 जुलाई को महापौर नवीन जैन ने किया। चाणक्य पुरी से किशोरपुरा की पुलिया तक के मार्ग को अब स्व. श्री दाऊ दयाल शर्मा मार्ग के नाम से जाना जाएगा। महापौर ने दिवंगत स्व. श्री दाऊ दयाल शर्मा को याद करते हुए कहा ऐसे लोग महान होते हैं जो शिक्षा का दान करते हैं। समाज को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर जनपद आगरा के शिक्षाविदों का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने अपने सेवाकाल में उच्च शिक्षा प्रदान की। वक्ताओं ने कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज के हित में कार्य करके अपने राष्ट्र को मजबूत बनाना चाहिए।

 

महापौर नवीन जैन ने कहा कि उन्होंने जीवन पर्यंत गरीब, बेसहारा परिवारों की बेटियों को न सिर्फ शिक्षा दी बल्कि उनकी शादियों तक में सहयोग किया। उनके नाम से इस मार्ग का लोकार्पण किया गया है। इसके बाद शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया जिसकी शुरुआत स्वर्गीय दाऊ दयाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर की गई।

 

naveen jain bjp
महापौर नवीन जैन को प्रतीक चिह्न प्रदान करते डॉ. भोजकुमार शर्मा और प्रो, हरिनारायण चतुर्वेदी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा ने महापौर का अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिनारायण चतुर्वेदी, डॉ.देवी सिंह नरवार, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. संजय बंसल, डॉ. मो ज़मीर, डॉ. वाई. पी. सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा, इंजीनियर राजेश चतुर्वेदी का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वर्गवासी दाऊ दयाल शर्मा को याद करते हुए उनके द्वारा शिक्षक हित में किए गए कार्यों की चर्चा की गई। शिक्षकों के हित में वह कई बार जेल गए। स्वर्गीय दाऊ दयाल शर्मा जी को उत्तर प्रदेश शिक्षक रत्न दिए जाने की भी मांग की गई।

 

मार्ग लोकार्पण के अवसर पर नगर निगम के उपसभापति जगदीश पचौरी, पार्षद अर्पित सारस्वत, महानगर मंत्री नवीन गौतम, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष शैलू शर्मा,  जॉर्ज मसीह, कुलदीप जैन, डॉ. अनिल वशिष्ठ, अरुण गौतम, दीपक शर्मा, शैलेंद्र कुमार, ओ.पी.भारती, धर्मवीर शर्मा, शिवकुमार शर्मा, पंकज शर्मा, किरण कुमार, रविंद्र कुमार, शशि कुमार, युवराज शर्मा का भी सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर किशन शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, विवेक पाराशर, नरेश गौतम ,भरत सिंह यादव, प्रदीप कपूर, जोरावर त्यागी, अरुण शर्मा, शुजाउद्दीन, मकसूद अली, एस सैमसंन, आशीष पांडे, योगेश गुप्ता, धीरज सिंह, रणविजय सिंह, सज्जन पाल सिंह, विष्णु कांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh