अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट के सामने एक खास अर्जी रखी है। अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा चाहते हैं। इसलिए ही उन्होंने बड़ा फैसला किया है।
उनकी सहमति के बिना उनके नाम, फोटो, आवाज और शब्द ‘भिडू’ का उपयोग करने वाली विभिन्न संस्थाओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
इससे पहले भी एक्टर्स पहुंचे कोर्ट
यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
दूसरी ओर, पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।
जैकी श्रॉफ जल्द ही फिल्म Quotation Gang में नजर आएंगे। इससे पहले वो बड़े पर्दे पर आखिरी बार रजिनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ में नजर आए थे। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उनकी रोमांटिक जोड़ी देखने को मिली। वो नीना गुप्ता के साथ ‘मस्ती में रहने का’ में नजर आए। एक्टर की सुपरहिट फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘राम लखन’, ‘बॉर्डर’, ‘लज्जा’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।
-एजेंसी
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026