उत्तर प्रदेश के एटा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अलीगंज में एक बेटी अपने पिता की पत्नी बनकर सरकार से हर महीने पेंशन के पैसे लेती रही। मामले का खुलासा तो तब हुआ जब कुटुंब रजिस्टर में दर्ज पत्नी की फोटो और पेंशन प्राप्त करने वाली फोटो दोनो अलग अलग महिला की थी। जांच में पता चला कि बेटी सरकार की पेंशन का लाभ पाने के लिए अपने पिता की पत्नी बनकर पैसे ले रही थी।
यह मामला एटा के अलीगंज के मोहल्ला कूंचादायम खां का है। यहां के विजारत उल्ला खां 30 नंवबर 1987 को लेखपाल के पद से रिटायर हुए थे। 2 जनवरी 2013 को उनका निधन हो गया।
उससे पहले विजारत खान की पत्नी शाविया बेगम की मौत हो चुकी थी। नियम है कि सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद उसकी पेंशन पत्नी को मिलती है। इसका लाभ पाने के लिए मोसिना ने योजना बनाई।
आरोप है कि पेंशन का पैसा पाने के लिए मोसिना परवेज ने फर्जी कागजों के जरिये खुद को अपने पिता की पत्नी के रुप में पेश किया। पेंशन के कागजों में खुद को शाविया बेगम बना दिया।
इसके बाद आरोपी महिला को पेंशन लेने के लिए आवश्यक मंजूरी मिल गई। इसके बाद दस सालों तक वह अपने पिता की पत्नी बनकर पेंशन के पैसे लेती रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी महिला अब तक 12 लाख रुपये की पेंशन डकार चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोसिना के पति ने उसकी इस हरकत का खुलासा किया। पति ने पुलिस से शिकायत की थी। जब मामला पुलिस में पहुंचा तो उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के संज्ञान में आया। इसके बाद उन्होंने मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि मोहसिना ने पेंशन प्रपत्रों में शाविया बेगम बनकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। मामले में मोहसिना को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026