यूं तो आगरा प्रेम का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसी शहर में एक बेजुबान पशु के साथ ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया जिसने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। मामला शहर के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम का है।
आगरा के वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन सोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दो शख्स एक कुत्ते को पहले तो बुरी तरह मारते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद उसे बाइक के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले गए। वीडियो में क्रूरता देखकर हर किसी का खून खौल उठा। पत्रकार ने ट्वीट के जरिए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
आगरा में मानवता हुई शर्मशार।
बेज़ुबान को पहले मारा फिर रस्सी से बांधकर मोटर साइकिल से सड़क पर घसीटते हुए ले जाते हुए दो लोग,
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि दोनों लोग क्षेत्रीय निवासी हैं।
मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम का है।@Uppolice @PetaIndia pic.twitter.com/aFQUw3QLfO— Madan Mohan Soni (@madanjournalist) February 15, 2024
इस ट्वीट के बाद प्रशासन भी तुरंत हरकत में आई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वहीं स्थानीय पुलिस थाने में मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता लक्ष्मी गुप्ता ने बताया है कि 15 फरवरी को दोपहर लगभग 2 बजे उनके घर के सामने दो लोग एक कुत्ते को अचानक मारने पीटने लगे। उसके बाद उसे बाइक के पीछे रस्सी से बांध कर घसीटने लगें।
-मदन मोहन सोनी
- मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दिया न्याय का भरोसा, कहा- ‘पीडीए अब सहेगा नहीं’ - July 11, 2026
- राम मंदिर में चढ़ावे मामले पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान: कहा- यह घटना हमारे लिए कलंक, सिस्टम में होगा सुधार - July 11, 2026
- धार्मिक विरासत का संगम: आगरा के बेलनगंज स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव का आगाज, भक्तों से जुड़ने की अपील - July 11, 2026