आगरा के एत्माद्दौला थाने में तैनात दरोगा अमित कुमार की देर रात हार्टअटैक से मौत हो गई. अमित कुमार अपने आवास पर सो रहे थे और सोते समय ही उनकी मौत हो गई. अमित कुमार 2019 में मृतक आश्रित कोटे से पुलिस में भर्ती हुए थे. दरोगा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिसकर्मियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है.
कम उम्र में हार्ट अटैक की घटनाएं लोगों को बैचेन कर रही हैं। अभी कुछ दिन पहले आगरा में रहने वाले शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत को लोग अभी भुला ही नहीं पाए थे कि देर रात थाना एत्माद्दौला में तैनात 35 वर्षीय दरोगा अमित कुमार यादव की हार्ट अटैक से हुई मौत ने सभी को हिला दिया है।
बताया जाता है कि दरोगा अमित कुमार अपने आवास पर सो रहे थे और सोते में ही उनकी मौत हो गई। अमित कुमार 2019 में मृतक आश्रित कोटे से पुलिस में भर्ती हुए थे। दरोगा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिसकर्मियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। युवावस्था में हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- भाजपा ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया ऐलान, विनोद तावड़े को मिली यूपी की जिम्मेदारी - August 18, 2026
- आगरा में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का दो दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन संपन्न: 331 युवक-युवतियों ने मंच से दिया परिचय, चांदी के सिक्कों से हुए सम्मानित - August 18, 2026
- आगरा से राजगढ़ तक गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ का जयघोष: 1253 किमी लंबी गरुड़ झेप यात्रा का भव्य शुभारंभ, 200 धावक और साइकिल सवार शामिल - August 18, 2026