Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा के निमित्त एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत विकसित भारत का संकल्प लेकर नमो दौड़ आयोजित की जाएंगी। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
20 फरवरी को फतेहाबाद विधानसभा के डीएवी इंटर कॉलेज धिमिश्री से लेकर जारौली के मंदिर टीला तक के लिए 5-6 किलोमीटर की दूरी तक विकसित भारत का संकल्प लेकर नमो दौड आयोजित की जाएगी। जिसमें फतेहाबाद और बाह विधानसभा के लोग भाग लेंगे। इस नमो दौड में पुरुष और महिलाएं भी भाग लेंगी।
21 फरवरी को आगरा ग्रामीण और खेरागढ़ विधानसभा के मध्य में कागारौल के रफीक अहमद इंटर कॉलेज के ग्राउंड से अकोला के मिनी स्टेडियम तक करीब 5 किलोमीटर तक नमो दौड का आयोजन किया जाएगा। इसमें खेरागढ़ विधानसभा, फतेहपुर सीकरी विधानसभा और आगरा ग्रामीण विधानसभा के लोग हिस्सा लेंगे। इस दौड में नौजवान से लेकर सभी लोग भाग ले सकते हैं। इस दौड में महिला और पुरुष दोनों ही भाग लेंगे। दौडने वालों को ट्रॉफी के अलावा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा जिले के सभी खिलाड़ियों से इस दौड में भाग लेने की अपील की है। पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद राजकुमार चाहर के साथ भाजपा आगरा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह भी मौजूद रहे।
नमो क्रिकेट प्रीमियर लीग का भी होगा आयोजन
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि 20 फरवरी को आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा प्रारंभ हो जाएगी। जिसमें कबड्डी, खो खो, कुश्ती, बॉलीबॉल और एथलेटिक्स का आयोजन होगा। जिसका समापन 25 फरवरी को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। नमो क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन होगा।
चाहर अकेडमी के संचालक श्री लोकेंद्र सिंह चाहर के द्वारा इस क्रिकेट लीग का आयोजन कराया जाएगा। जिसमें फतेहपुर सीकरी के लोकसभा क्षेत्र के गांवों की क्रिकेट टीम भाग लेंगी। यह आयोजन तीन स्थानों पर होगा। जिसमें चाहर एकेडमी, स्टार नेक्स्ट वायु बिहार और उड़ान क्रिकेट एकेडमी शामिल है।
23 फरवरी से लेकर मार्च के प्रथम सप्ताह तक नमो क्रिकेट प्रीमियर आयोजित की जाएगी। जिसके बाद में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। वालीबाल, कबडडी, एथलेटिक्स, खो-खो, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर आयोजित कि जायेगी।
प्रतियोगिता हेतु सुश्री कल्पना चैधरी-9760036632, वालीबाल प्रशिक्षक श्री हेमन्त भारद्वाज-9368345025, कबडडी प्रशिक्षिका श्रीमती शशी प्रभा-9935165641, खो-खो हेतु श्री मनीष दिवाकर-9068667688, कुश्ती हेतु श्री नेत्रपाल सिंह-8445352321 पर कर सकते है।
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026