आगरा: ताजनगरी के सिकंदरा थाना क्षेत्र में साइबर अपराध की एक रूह कँपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ कैलाश मोड़ निवासी एक युवती की निजता को भंग करते हुए उसकी अश्लील वीडियो को न केवल इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, बल्कि उसे स्टोरी पर भी शेयर कर दिया गया। इस घिनौनी हरकत के बाद पीड़िता गहरे मानसिक तनाव में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर क्राइम ने केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
नहाते समय बनाई वीडियो, फिर आईडी हैक कर किया वायरल
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी-छिपे उसकी नहाते समय की वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने युवती की इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर लिया और उसी के अकाउंट से उस आपत्तिजनक वीडियो को पोस्ट कर दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने उस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगा दिया, जिससे पीड़िता के परिचितों तक यह सामग्री पहुँच गई।
”मैं बहुत परेशान हूँ, मुझे न्याय चाहिए”
इस घटना ने युवती और उसके परिवार को गहरे सदमे और सामाजिक अपमान की स्थिति में डाल दिया है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा, “इस हरकत ने मेरी मानसिक शांति और सम्मान को बुरी तरह ठेस पहुँचाई है। मैं बहुत डरी हुई और परेशान हूँ। मेरी मांग है कि मेरी आईडी हैक करने वाले दरिंदे को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।”
पुलिस की कार्रवाई: तकनीकी साक्ष्यों की तलाश
आगरा साइबर सेल ने मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि।IP एड्रेस की जांच की जा रही है जिस डिवाइस से आईडी लॉगिन की गई और वीडियो अपलोड हुआ, उसका IP एड्रेस ट्रेस किया जा रहा है। युवती के अकाउंट को सुरक्षित करने और आपत्तिजनक सामग्री को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ आईटी एक्ट (IT Act) और महिला की गरिमा भंग करने की गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने की त्वरित गिरफ्तारी की मांग
युवती के परिजनों ने प्रशासन से सख्त लहजे में मांग की है कि ऐसे अपराधियों को समाज में खुला नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देरी होने से पीड़ित की सामाजिक और मानसिक पीड़ा बढ़ती है, इसलिए पुलिस को त्वरित परिणाम देने चाहिए।
- आगरा में साइबर ठगों का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: 4 वारदातों में 55 लाख पार; कर्नल से लेकर शिक्षिका तक बने शिकार - March 26, 2026
- भक्ति के रंग में रंगी ताजनगरी: महाष्टमी पर निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा; 80 झांकियों ने मोह लिया मन - March 26, 2026
- Agra News: पिनाहट पुलिस की बड़ी कामयाबी, महिला से कुंडल और जेवरात छीनने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलास जारी - March 26, 2026