शमा सिकंदर भारतीय फिल्म जगत की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है। वह उनके लुक्स और उनके एक्टिंग के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया पर उनके काफी चाहनेवाले है। शमा सिकंदर के बारे में एक बात है जो बहुत काम लोग जानते है और वह है, शास्त्रीय संगीत पर थिरकने की उनकी कला। जी हाँ उन्होंने हाल ही में एक ईवेंट में अपनी इस टैलेंट को पहली बार लोगों के सामने प्रदर्शित किया।
शमा सिकंदर को जयपुर में एक लाइव शो के दौरान, पहली बार मंच पर शास्त्रीय संगीत पर थिरकते हुए देखा गया था और उन्होंने अपने इस अद्भुत प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। इस परफ़ॉर्मेंस के उनको लहंगा चोली अवतार में देखा गया और इस लुक मैं वह ‘अनारकली’ की तरह लग रही थी। उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने इस लाइव परफ़ॉर्मेंस की कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “एक कलाकार यही चाहता है कि दर्शक उनके साथ उनके प्रदर्शन का आनंद लें और उसकी सराहना करें… जयपुर में मेरे आखिरी स्टेज शो में मेरा यही अनुभव था, ऐसी उत्साही भीड़ को देखना और “वन्स मोर” सुनना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य था। क्या शानदार पल का अनुभव हुआ। आपकी सराहना और प्यार के लिए आप सभी का आभार! आप मेरे चेहरे पर खुशी देख सकते है।
इस शानदार नृत्य प्रदर्शन के साथ, शमा सिकंदर ने लोगों को संदेश दिया कि आप आगर कुछ अच्छा जानते हो, कर सकते हो, तो लोगों के सामने लाओ। इसे सिर्फ अपने तक सीमित मत रखो।
– अनिल बेदाग
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026