आगरा: थाना एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे पर क्रेटा कार में एक व्यापारी युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बल्केश्वर का रहने वाला और चावल व्यापारी बताया गया है।
व्यापारी के गले पर धारदार वस्तु से कट का निशान है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एत्मादपुर में पास बुढ़िया का ताल के निकट पर रात के अंधेरे में एक सफेद रंग की क्रेटा कार खड़ी थी। लोगों ने कार को देखा तो उसके पास गए।
उन्होंने देखा कि कार के अंदर एक व्यक्ति लहूलुहान पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि युवक के गले पर धारदार हथियार से कट के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। कार का नंबर यूपी 80 डीक्यू 2042 बताया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस से शिकायत, लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में सपाइयों ने दी तहरीर, FIR की मांग - June 10, 2026
- ’फर्जी था मुकदमा’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को आशुतोष ब्रह्मचारी ने नकारा, रामचंद्र दास पर लगाए गंभीर आरोप - June 10, 2026
- केंद्र सरकार के 12 साल: सीएम योगी ने पीएम मोदी को बधाई दी, कहा- ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी - June 10, 2026