आगरा: थाना खंदौली क्षेत्र में शौच के लिए गई साठ वर्षीया बुजुर्ग महिला से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। विगत रात्रि को महिला शौच के लिए घर से बाहर गई थी। उसी दौरान एक नशेबाज युवक ने उसे दबोच कर वारदात को अंजाम दिया।
खबरों के मुताबिक, वृद्धा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया।
महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
बताया जाता है कि आरोपी युवक इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया का रहने वाला है। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस ने आरोपी के परिवारीजनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026