Live Story Time
Lucknow/Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India.नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने उत्तर प्रदेश इकाई की घोषणा की। आगरा के वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार जैन को प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रदेश ईकाई मे छह सदस्यों वाले संरक्षक मंडल में लखनऊ के प्रमोद गोस्वामी, सुरेन्द्र कुमार दुबे, अजय कुमार, के बक्स सिंह, वाराणसी से अरविंद सिंह एवं मथुरा से कमलकांत उपमन्यु शामिल हैं।
लखनऊ के पूर्व सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सक्सेना को अध्यक्ष, आगरा के विवेक कुमार जैन,बरेली के निर्भय सक्सेना, वाराणसी के प्रदीप कुमार सिंह, सीतापुर के हिमांशु सिंह, चंदौली के संतोष यादव एवं को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रतापगढ़ के संतोष भगवन को महामंत्री, लखनऊ के अनुपम चौहान को कोषाध्यक्ष एवं लखनऊ के ही डॉ.अतुल मोहन सिंह को प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया गया है।
मिर्जापुर के राकेश श्रीवास्तव, बदायूं के सचिन भारद्वाज, उन्नाव के अरुण अवस्थी, बाराबंकी के मजहर सलीम, रायबरेली के दुर्गेश मिश्रा, महोबा के केजी सिंह एवं प्रयागराज के कमल श्रीवास्तव को मंत्री/सचिव का दायित्व मिला है।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में फर्रुखाबाद के प्रदीप गोस्वामी, सुल्तानपुर के मनोज कुमार, लखनऊ के किशन सेठ, अरुण शर्मा टीटू एवं एस.वी. सिंह उजागर एवं कासगंज के विक्रम पाण्डेय शामिल हैं।
विवेक कुमार जैन की नियुक्ति पर प्रदेश के पूर्व महासचिव अशोक अग्निहोत्री, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवा कुमार ,वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारव्दाज, जिला अध्यक्ष अरुण रावत ,कोषाध्यक्ष सुभाष जैन , विनीत दुबे, योगेंद्र वार्ष्णेय, डा. यू.के.शर्मा, सुनीत कुलश्रेष्ठ , हरिओम रावत, अजहर उमरी, खाबर हाशमी, अमित जैन, प्रभाकर सिंह, दानिश उमरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
- आगरा में दरिंदगी की हदें पार: 8 साल की मासूम की गला रेतकर हत्या, किराएदार के कमरे में कनस्तर से मिला शव - March 26, 2026
- वृंदावन में आश्रम उद्घाटन, मोहन भागवत ने जनसंख्या नीति पर विचार साझा किए - March 26, 2026
- जा तू खुश रह, तूने मुझे मौत दे दी…मैनपुरी में सुसाइड से पहले कारपेंटर का दर्दनाक वीडियो वायरल - March 26, 2026