Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और सांसद राजकुमार चाहर 18 अप्रैल, 2024 को नामांकन दाखिल करेंगे। वे कुछ ऐसा करने वाले हैं कि विरोधियों के मुँह बंद हो जाएंगे। एक तरह से यह राजकुमार चाहर का शक्ति प्रदर्शन होगा। जानकारों का कहना है कि इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी पर भाजपा प्रत्याशी का फैसला हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आगरा आ रहे हैं। सबकुछ उनकी आँखों के सामने ही होना है। आगरा में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान है।
बता दें कि भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र डॉ. रामेश्वर सिंह ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से निर्दलीय पर्चा भरा है। वे मांग कर रहे हैं कि फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी बदले। इस बार पार्टी दबाव में नहीं आती दिख रही है। यह कहा जा रहा है कि राजकुमार चाहर का विरोध हो रहा है तो इसका जवाब 18 अप्रैल को देने की तैयारी है।
नामांकन के संबंध में राजकुमार चाहर की अपील
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की समस्त सम्मानित देवतुल्य सरदारी को आपके सेवक राजकुमार चाहर की राम राम।
आप सभी का नमन, वंदन एवं अभिनंदन।
सदैव की भांति मिलते रहे आपके आशीर्वाद को शिरोधार्य रखते हुए, फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र को विकसित लोकसभा बनाने एवं फिर एक बार मोदी सरकार की संकल्प सिद्धि हेतु आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति में कल (18 अप्रैल) सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करूंगा।
स्थान-रामना ग्राउंड, अवंतीबाई चौराहा, प्रतापपुरा आगरा
मुख्य अतिथि- श्री बृजेश पाठक जी, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
समस्त लोकसभा क्षेत्रवासियों से करबद्ध निवेदन है कि आप सभी कार्यक्रम में आकर आशीर्वाद प्रदान करें। आपका स्नेहरूपी अपनत्व हमें सदैव सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने के प्रेरित करता है।
सांसद राजकुमार चाहर की अपील का असर दिखाई दे रहा है। हजारों लोग नामांकन दाखिल कराने आने वाले हैं। इसकी व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा संयोजक हेमेंद्र शर्मा, फतेहपुर सीकरी लोकसभा प्रभारी राजकुमार पथिक और सांसद मीडिया प्रभारी अन्नू दुबे ने भी नामांकन में आने की अपील की है।
- औरैया में अनोखी प्रेम कहानी: 75 साल के रामसुगर को अपनी बेटी की 30 साल की दोस्त से हुआ प्यार, सगाई के बाद अब शादी की तैयारी - October 15, 2026
- अंकिता भंडारी मर्डर केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, धरने पर बैठे माता पिता को तड़के हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा - October 15, 2026
- गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की 52 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति: गायिका मधुश्री और संगीतकार रॉबी बादल की अनूठी पहल का टीजर लॉन्च - October 15, 2026