आगरा। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को तंबाकू मुक्त युवा अभियान–3.0 की इनफोर्समेंट एक्टिविटी के तहत एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आगरा पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य हानियों, उससे बचाव और नशामुक्ति के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों को तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में आगरा पुलिस कमिश्नरेट की एडीसीपी प्रोटोकॉल श्रीमती पूनम शिरोही, अभियान के नोडल अधिकारी डा. पीयूष जैन, सुधीर शर्मा, काउंसलर श्रीमती पूजा और श्री दिलीप वर्मा उपस्थित रहे।
सेमिनार का उद्देश्य पुलिस बल और युवाओं को तंबाकू रहित स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
-up18News
- पीएम मोदी को चाय पिलाने वाली मीरा मांझी के घर सियासी जमावड़ा: विपक्ष के हमलों के बीच अब मेयर ने की आर्थिक सहायता - October 30, 2026
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026