आगरा। नए साल का आगाज़ ताजनगरी में पूरे उत्साह और उमंग के साथ हुआ। सुबह से ही लोग फोन कॉल, संदेशों और आमने-सामने मुलाकात कर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और नए साल में परिवार की सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। वहीं ताज महल के सौंदर्य को निहारने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
न्यू ईयर ईव पर शहर में जश्न चरम पर
नववर्ष की पूर्व संध्या पर शाम ढलते ही शहर में जश्न का रंग गहराता गया। होटल, बार, कैफे और रूफटॉप रेस्टोरेंट्स में खास सजावट के बीच न्यू ईयर सेलिब्रेशन की धूम रही। रंगीन लाइट्स, सजे मंच और संगीत के साथ लोगों ने पुराने साल को विदा कर नए साल का स्वागत जोश के साथ किया।
200 से अधिक आयोजनों को मिली अनुमति
पुलिस प्रशासन ने शहर में करीब 200 स्थानों पर नववर्ष आयोजनों की अनुमति दी थी। इनमें प्रमुख होटल, कैफे, बार और रूफटॉप रेस्टोरेंट शामिल रहे। हर जगह काउंटडाउन, केक कटिंग और उत्सवपूर्ण माहौल में नए साल का स्वागत किया गया।
DJ नाइट और लाइव बैंड बने आकर्षण
नए साल को यादगार बनाने के लिए कई आयोजनों में DJ नाइट, लाइव बैंड और मनोरंजन के विशेष कार्यक्रम हुए। देर रात तक संगीत और नृत्य का दौर चलता रहा। युवाओं के साथ परिवारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी आयोजनों पर निगरानी रखी गई और आयोजकों को नियमों के पालन, समय-सीमा तथा शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि उत्सव बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026