Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने 19 मई, 21 को एक आदेश जारी कर कक्षा 1 से 8 तक ऑनलाइन क्लास चलाने कि अनुमति प्रदान की है। साथ ही ये विद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे। पढ़ाई न होने से बच्चे घर पर परेशान हो रहे हैं तथा नियमित रूप से उठ नहीं रहे हैं। ई-पाठशाला होने से वे अपनी पढ़ाई कर पाएंगे और नियमित रूप से उठ भी पाएंगे।
अप्सा (ASSOCIATION OF PROGRESSIVE SCHOOLS OF AGRA) के अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता ने सचिव आराधना शुक्ला द्वारा जारी सर्कुलर को सराहा है। उन्होंने कहा कि जै अप्सा के सभी स्कूल उसका पालन करेंगे। जो फीस हमने 2019-20 में ली थी वही 2020-21 ली है। इसमें कोई भी बढ़ोतरी न करते हुए 2021-22 में भी वही फीस लेंगे। बसें चल नहीं रही हैं, इसलिए बसों की कोई फीस नहीं ली जाएगी। अगर कोई अभिभावक लिखित रूप में प्रार्थनापत्र देता है तो उसकी प्रार्थना पर विचार करके फीस तिमाही न ले कर मासिक लिया जा सकता है। डॉक्टर गुप्ता ने यह भी कहा की यदि किसी अभिभावक से अतरिक्त फीस लेली गयी है तो उससे आने वाले महीनों में समायोजित कर लिया जायेगा।
उन्होंने ये भी कहा की हर स्कूल संचालक यह समझता है की इस समय अभिभावक परेशान हैं। इसके साथ-साथ हमें टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ का भी ख्याल रखना है। इसलिए अभिभावक से उम्मीद की जाती है की वो फीस जमा करेंगे, जिससे कि हम शिक्षकों और शिक्षणरतार कर्मचारियों को भी सैलरी दे सकेंगे। चूंकि फीस में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है इसलिए शायद उनकी सैलरी बढ़ाने में भी परेशानी आ सकती है। उन्होंने यह भी कहा की अगर और कोई भी आदेश आएगा तो अप्सा के सभी स्कूल उस आदेश का पालन करेंगे।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026