लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक्सप्रेसवे के एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) के असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार पर नवदंपत्ति के निजी पलों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर वसूली करने और बाद में वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है।
मामला 25 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जब लखनऊ का एक नया शादीशुदा जोड़ा आजमगढ़ से लौटते समय टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले कार रोककर बातचीत कर रहा था। इस दौरान कार के अंदर उनकी निजी हरकतों को ATMS असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार ने कंट्रोल रूम में बैठकर CCTV फुटेज को ज़ूम कर रिकॉर्ड कर लिया।
रिकॉर्डिंग के बाद वह बाइक से कपल तक पहुंचा और वीडियो दिखाकर धमकाने लगा। पीड़ित जोड़ा डर गया और मामला दबाने के लिए 32 हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद आशुतोष ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला गंभीर रूप से बढ़ गया।
कई और पीड़ित सामने आए
यह घटना अकेली नहीं है। जानकारी के मुताबिक पांच से छह लोगों ने आशुतोष सरकार के खिलाफ लिखित शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ, सुल्तानपुर के डीएम-एसपी और एक्सप्रेसवे प्रशासन को भेजी है। पीड़ितों ने सबूत भी दिए हैं, जिनसे पता चला है कि आशुतोष एक्सप्रेसवे के कैमरों से लोगों पर नजर रखता था और किसी भी तरह की निजी हरकत रिकॉर्ड होते ही मौके पर पहुंचकर वसूली करता था।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने टोल प्लाजा से सटे तीन गांवों की कई महिलाओं और युवतियों के निजी पलों के वीडियो बनाए और उन्हें ब्लैकमेल किया। यह पूरा मामला पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हलियापुर टोल प्लाजा से जुड़ा हुआ है।
मामला गंभीर, कई विभागों में शिकायत

लगातार बढ़ती शिकायतों के बाद यह प्रकरण उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है। आरोप है कि आशुतोष सरकार लंबे समय से इसी तरह लोगों को डराकर पैसे वसूल रहा था और उनके निजी वीडियो सार्वजनिक कर रहा था।
अभी मामले की विस्तृत जांच जारी है, और पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
साभार मीडिया रिपोर्ट्स
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026