UPSC ESE Prelims 2022 Exam का नोटिस जारी

Education/job


2022 की UPSC इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी। संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी ईएसई 2022 स्टेज-1 परीक्षा की तारीख की घोषणा की है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट और टाइम का नोटिस चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार रविवार 20 फरवरी 2022 को स्टेज 1 की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को मेन एग्जाम (UPSC ESE Main 2022) के लिए बुलाया जाएगा जोकि जून 2022 में आयोजित किया जा सकता है। इसके बाद स्टेज-3 यानी इंटरव्यू राउंड होगा।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर शामिल होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। कुल अंक 200 है। जबकि दूसरी शिफ्ट में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है और 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन बेस्ड होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर प्रारंभिक परीक्षा में एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को समग्र कटऑफ के साथ-साथ दोनों पेपरों के कटऑफ को अलग-अलग पास करना होगा।
बता दें कि यूपीएससी ईएसई (UPSC Engineering Services Examination) 2022 के रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर 2021 से 12 अक्टूबर 2021 तक किए गए थे। यह भर्ती अभियान लगभग 247 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए 8 रिक्तियां शामिल हैं।
– एजेंसियां