नई दिल्ली। 200 करोड़ रुपए की उगाही के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ प्रोटेक्शन मनी लेने के आरोप में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल और जेल सुपरिटेंडेंट राज कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं. यह आदेश दिल्ली के एलजी ने दिए हैं.
करोड़ों रुपए की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि जेल में सत्येंद्र जैन की अपनी सरकार चलती है. इसके साथ ही सीबीआई ने भी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन और पूर्व जेल अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले के तहत जांच करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल से मंजूरी मांगी थी.
दिल्ली सरकार के दो पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन लगभग एक साल से तिहाड़ में हैं. उनको अब तक जमानत नहीं मिल पाई है. इसी बीच अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने तिहाड़ जेल के पूर्व जेल सुपरिटेंडेंट राज कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं.
– एजेंसी
- पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का नया संगम: दिग्गज निर्देशक के.सी. बोकाडिया बोले- ‘आपसी रिश्तों की अहमियत मजबूत करेगा संस्कार’ - November 1, 2026
- ओटीटी पर सस्पेंस और खौफ का नया दौर: यशपाल शर्मा की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज - November 1, 2026
- दीपावली से पहले मंहगाई का तड़का: 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें अपने शहर के रेट - November 1, 2026