लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन वैसे तो कार्यकर्ता व वह खुद एक जुलाई को मनाते हैं, लेकिन राजनीति में अपनी पैठ बनाने व चर्चा में बने रहने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं। विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी के सामने लगा पोस्टर तो अखिलेश यादव का आज जन्मदिन बता रहा है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित है। समर्थकों की ओर से लगातार बधाई दिए जा रहे हैं। उनके समर्थक और कार्यकर्ता आज उन्हें जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक पोस्टर काफी सुर्खियों में आ रहा है। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को लेकर ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’ लिखा गया है।
ये है पूरा मामला
आपको बताते चलें कि आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर सपा नेताओं और उनके चाहने वालों की तरफ से खूब सारे बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सपा नेता जयराम पांडेय की ओर से सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट डाली गई। इस पोस्ट में अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई, और साथ ही एक तस्वीर लगाई गई। ये तस्वीर सपा दफ्तर के बाहर के एक पोस्टर की है। इस पोस्टर में लिखा है कि ’24 में बरसा जनता का आशीष, दिवारों पर लिखा है, कौन होगा…सत्ताईस का सत्ताधीश।’ जन्मदिन की बधाई की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस पोस्ट के अंत में संस्कृत में एक श्लोक लिखा हुआ है। ‘त्वं जीव शतं वर्धमानः. जीवनं तव भवतु सार्थकम्. इति सर्वदा मुदं प्रथयामहे. जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि।’ इस श्लोक का अर्थ है कि आप जियो सौ साल, आपकी जिंदगी सफल हो, आप हमेशा प्रसन्न रहें। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको बताते चलें कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा था।पार्टी को प्रदेश के 70 में से 37 सीटें मिली थी। इस पोस्ट में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में लिखा था। उम्मीद की गई है कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिले।
साभार सहित
- कानपुर में लाइक्स के चक्कर में किडनैपर बने यूट्यूबर्स, 10 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 2 लाख की फिरौती, अब पहुंचे जेल - February 15, 2026
- आगरा सर्राफा बाजार में हड़कंप: एक करोड़ की चांदी डकार गए दो कारीगर भाई, कोर्ट के आदेश पर FIR - February 14, 2026
- हादसा या हत्या? यमुना में तैरता मिला 9वीं की छात्रा का शव, आगरा में परिजनों ने पुलिस की ‘डूबने वाली थ्योरी’ को नकारा - February 14, 2026