आगरा: थाना मंटोला क्षेत्र के निवासी गैंगस्टर इमरान और उसके भाई भोला की दो करोड़ 80 लाख रुपये कीमत की संपत्ति पुलिस ने बुधवार को जब्त कर ली। यह संपत्ति जुए और सट्टे से अर्जित की गई थी।
पुलिस के अनुसार, इमरान और भोला दस-दस हजार रुपये के इनामी हैं। संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई थाना शाहगंज और मंटोला पुलिस ने की। इस दौरान ढोल बजवा कर मुनादी की गई, लाउडस्पीकर पर सूचना दी गई और संपत्ति जब्त के बैनर, पोस्टर भी लगाए गए।
इमरान पर जुए और सट्टे के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका भाई भोला भी कई अपराधों में शामिल रहा है। ये दोनों भाई टीला अजमेरी निवासी हारून के बेटे हैं। इमरान और उसके भाई भोला ने इन गलत कामों से बहुत सारी संपत्ति अर्जित की। पुलिस ने बताया कि इमरान जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के अवैध कार्य में लिप्त है।
पुलिस द्वारा जब्त संपत्ति में इमरान के चार मकान बताए गए हैं, जिसमें दो मकान शाहगंज क्षेत्र में हैं, जबकि एक मेवाती कब्रिस्तान भोगीपुरा के पास है। एक मकान नालंदा एस्टेट में बताया गया है। पुलिस जिस समय माइक से इमरान और उसके भाई की संपत्ति के जब्तीकरण की घोषणा कर रही थी, उसे समय बहुत बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि इरफ़ान और इमरान मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे, आपराधिक वारदातों से इन्होंने अकूत संपत्ति हासिल कर ली थी। थाना हरीपर्वत में 299/34 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत गैंग लीडर इमरान और इसके साथी इरफान मिलकर आपराधिक वारदातों से संपति अर्जित कर रहे थे।
बुधवार को थाना शाहगंज में दो, मंटोला में एक और थाना ताजगंज में एक संपत्ति को कुर्की की कार्रवाई की गई है। डीसीपी ने बताया कि इन चारों संपत्तियों की बाजार की कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपये है। आगरा पुलिस ने थाना शाहगंज, थाना मंटोला और ताजगंज में मुनादी करते हुए चारो संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई की है।
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026
- MLC चुनाव से पहले सत्ताधारी दल में खुली बगावत: बीजेपी एमएलसी के तीखे तेवर, कहा— “लोकतंत्र में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं” - October 21, 2026