राजस्थान में अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को क़ानूनी कार्रवाई से बचने की सलाह देने के आरोप में बुधवार को डिप्टी एसपी संदीप सारस्वत को दरगाह शरीफ़ के सीओ पद से हटा दिया गया है.
आरोप है कि सलमान चिश्ती की गिरफ़्तारी के दौरान डिप्टी एसपी ने चिश्ती से कहा था कि वो ये बोलकर बच जाएँ कि वीडियो नशे में बनाया था. इसका वीडियो भी सामने आया है.
कार्यवाहक महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बयान जारी कर बताया है, “नूपुर शर्मा की हत्या के लिए उकसाने का बयान देने के मामले में मंगलवार रात अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर सैयद सलमान चिश्ती की गिरफ़्तारी के दौरान वायरल वीडियो के मामले में दरगाह सीओ संदीप सारस्वत को राज्य सरकार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा एपीओ (अगली पोस्टिंग का इंतज़ार) कर प्रकरण की जाँच विजिलेंस शाखा को सौंपी गई है.”
वायरल हुए वीडियो के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) विकास सांगवान ने बताया “अभियुक्त नशा करने का आदी है. अभियुक्त पहले भी गिरफ़्तारी के समय ख़ुद को नुक़सान पहुँचाने का प्रयास कर चुका है, इसे ध्यान में रखते हुए उसको समझा-बुझाकर कस्टडी में लिया जा रहा था. जिससे मौक़े पर परिस्थिति बिगड़ ना जाए.”
वीडियो ट्वीट करते हुए बीजेपी की पूर्व सरकार में शिक्षा मंत्री रहे वासुदेव देवनानी ने पुलिस पर आरोप लगाए थे. इसके बाद विवाद बढ़ने पर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा था. देर रात सारस्वत की पोस्टिंग जयपुर पुलिस मुख्यालय करने के आदेश जारी किए गए.
नुपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी देने का सलमान चिश्ती का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद मंगलवार रात चिश्ती को गिरफ़्तार किया गया. सलमान चिश्ती, दरगाह का खादिम और दरगाह पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है.
-एजेंसियां
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026